spot_img

DARBHANGANEWS-नीतीश ने कहा ऐसा बिहार देंगे जहां जल संकट नहीं, उसी रास्ते बढ़ा दरभंगा

spot_img
- Advertisement -
DARBHANGANEWS-नीतीश ने कहा ऐसा बिहार देंगे जहां जल संकट नहीं, उसी रास्ते बढ़ा दरभंगा
DARBHANGANEWS-नीतीश ने कहा ऐसा बिहार देंगे जहां जल संकट नहीं, उसी रास्ते बढ़ा दरभंगा
  • मुख्य बातें
  • मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने दिलाया भरोसा
  • मुख्यमंत्री के अपील को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा : डीएम

दरभंगा, देशज न्यूज (Deshaj News)। जल-जीवन-हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए 19 जनवरी को राज्यव्यापी विशाल मानव श्रृंखला के निर्माण में दरभंगा अगुवा बनेगा। दरभंगा जिले में कुल 468 किमी लंबी मानव श्रृंखला निर्माण करने की तैयारी की जा रही है। यह मानव श्रृंखला जल-जीवन-हरियाली के प्रति व्यापक जन-जागरूकता के लिए बनाई जा रही है। 

- Advertisement -
DARBHANGANEWS-नीतीश ने कहा ऐसा बिहार देंगे जहां जल संकट नहीं, उसी रास्ते बढ़ा दरभंगा
DARBHANGANEWS-नीतीश ने कहा ऐसा बिहार देंगे जहां जल संकट नहीं, उसी रास्ते बढ़ा दरभंगा

क्या है मकसद
मकसद यही है, हमारी आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपील करते कहा है, हमें अपने आने वाले नई पीढ़ी को एक ऐसा बिहार देना है, जहां जल की कोई कमी नहीं हो। चहुंओर हरियाली ही हरियाली हो। ऐसा बिहार जो पूर्णतया नशा मुक्त हो और जहां दहेज मुक्त शादी-ब्याह सम्पन्न हो। बाल विवाह पूर्णतया निषिद्ध हो। हम सब ऐसा करेगे तो हमारे राज्य से एक बहुत बड़ा संदेश देश, विदेश में जाएगा।

- Advertisement -

डीएम ने कहा, हमें बड़े-बड़े शहरो से सीखने की जरूरत
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा, आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिग, ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन से परेशान है। उन्होने अपने शहर चेन्नई का उदाहरण देते हुए कहा, बड़े बड़े शहरों में पानी की घोर संकट उत्पन्न हो गई है। भू-गर्भ जल स्तर में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। बड़े-बड़े शहरों में वैकल्पिक व्यवस्था करके पानी की आपूर्त्ति करनी पड़ रही है। यह वैकल्पिक व्यवस्था स्थाई समाधान नहीं हो सकता है। इस विकट परिस्थिति से निपटने के लिए हमें पर्यावरण संतुलन के लिए व्यापक अभियान चलानी होगी। हर किसी को इस अभियान से जोड़ना होगा तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रह पाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

DARBHANGANEWS-नीतीश ने कहा ऐसा बिहार देंगे जहां जल संकट नहीं, उसी रास्ते बढ़ा दरभंगाDARBHANGANEWS-नीतीश ने कहा ऐसा बिहार देंगे जहां जल संकट नहीं, उसी रास्ते बढ़ा दरभंगा

डीएम ने कहा, राज्य सरकार की ओर से जलवायु परिवर्त्तन के कारण उत्पन्न जल संकट, कभी बाढ़ तो कभी सूखे की मार, कभी अत्यधिक ढ़ंड तो कभी काफी गर्मी आदि परिस्थितियों के चलते भविष्य में होने वाली गंभीर संकट को भांप कर राज्य में जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है।  इस अभियान में सभी छोटे/बड़े लोग, स्त्री/पुरूष, व्यवसायी, जनप्रतिनिधिगण को जोड़ना है। हर-एक लोगो को जागरूक करना है। जल-जीवन-हरियाली अभियान के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ही 19 जनवरी को राज्य में विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण किया जा रहा है। इस श्रृंखला में हर किसी को भाग लेकर जल-जीवन-हरियाली अभियान के प्रति अपना समर्थन जताना है।
सामाजिक सरोकार से जुड़ा यह बहुत बड़ा अभियान
नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा, सामाजिक सरोकार से जुड़ा यह बहुत बड़ा अभियान है। पृथ्वी पर सभी जीवों की रक्षा हेतु जल और हरियाली दोनों जरूरी है। इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। दरभंगा शहर जो तालाबों की रानी के नाम से प्रशिद्ध है, यहां इस साल गर्मी में पानी का गंभीर संकट उत्पन्न हुआ था। इसलिए भू-गर्भ जल स्तर को बनाये रखने के लिए वर्षाजल का संचयन, हरित आवरण में वृद्धि अत्यंत जरूरी है। इसी उद्देश्य से राज्य में जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया गया है। जदयू के जिला अध्यक्ष डॉ. अजय चौधरी ने सुझाव दिया, स्कूली बच्चों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाए। भाजपा के जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा, बाढ़/आपदा के समय में जनप्रतिनिधिगण जितनी तत्परात से कार्य करते है, उसी तत्परता से इस अभियान से जुड़ने की जरूरत है। बैठक में उपस्थित कई प्रखण्डों के प्रमुख ने भी मानव श्रृंखला निर्माण के संदर्भ में अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में  डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो, सहायक समाहर्त्ता विनोद दूहन, जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुनील कुमार, संजय देव ‘‘कन्हैया, प्रखंड प्रमुख समेत अन्य उपस्थित थे।

DARBHANGANEWS-नीतीश ने कहा ऐसा बिहार देंगे जहां जल संकट नहीं, उसी रास्ते बढ़ा दरभंगाDARBHANGANEWS-नीतीश ने कहा ऐसा बिहार देंगे जहां जल संकट नहीं, उसी रास्ते बढ़ा दरभंगा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...