back to top
5 अगस्त, 2024
spot_img

Bihar Police को मिली High-Tech Fleet! – राज्यभर में दौड़ेंगी 71 ट्रैफिक कंट्रोल गाड़ियां

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार की सड़कें होंगी और सुरक्षित! अब हर जिले में मिलेगी तेज़ पुलिसिंग! CM नीतीश की बड़ी सौगात! 71 नए पुलिस वाहन रवाना – अब ट्रैफिक और सुरक्षा दोनों पर सख्त नजर– राज्यभर में दौड़ेंगी 71 ट्रैफिक कंट्रोल गाड़ियां। बिहार पुलिस को मिली हाईटेक फ्लीट! CM नीतीश बोले – अब सड़कें होंगी ज़्यादा सुरक्षित@पटना,देशज टाइम्स।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया 71 पुलिस वाहनों का लोकार्पण, बिहार की सड़कों पर अब ट्रैफिक होगा हाईटेक!

पटना, देशज टाइम्स | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को 01 अणे मार्ग से 71 अत्याधुनिक पुलिस वाहनों को यातायात नियंत्रण और निगरानी के लिए रवाना किया।

Highlights) तेज़ रेस्पॉन्स, नियम उल्लंघन पर निगरानी

71 नई पुलिस गाड़ियों का मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण। ट्रैफिक थानों और डीएसपी यातायात को होगी तैनाती। दुर्घटनाओं में तेज़ रेस्पॉन्स, नियम उल्लंघन पर निगरानी। प्रत्येक जिले में मिलेगी स्मार्ट ट्रैफिक व्यवस्था। पुलिस को मिलेगा विशेष तकनीकी प्रशिक्षण।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के घनश्यामपुर को मिले नए CO, दरभंगा से कौन गए Madhubani, Bihar के – इन 46 जगहों के CO बदले, देखिए पूरी लिस्ट

इन वाहनों का उपयोग डीएसपी रैंक के अधिकारी और ट्रैफिक थाना पुलिस द्वारा किया जाएगा ताकि राज्य की सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट और दुर्घटना नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

हर जिले को मिलेगी हाईटेक ट्रैफिक सेवा

नेशनल हाईवे (NH), स्टेट हाईवे (SH) और शहरी सड़कों पर इन वाहनों की तैनाती से ट्रैफिक नियमों का पालन, जाम की समस्या और निगरानी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने स्वयं गाड़ियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से तकनीकी जानकारी भी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री का संदेश: “सुरक्षित और सुव्यवस्थित हों बिहार की सड़कें”

नीतीश कुमार ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि बिहार की सड़कें सुरक्षित हों, ट्रैफिक सिस्टम स्मार्ट बने और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलें।” उन्होंने यह भी कहा कि इससे पुलिसिंग की कार्यक्षमता और विधि-व्यवस्था में भी सुधार आएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के घनश्यामपुर को मिले नए CO, दरभंगा से कौन गए Madhubani, Bihar के – इन 46 जगहों के CO बदले, देखिए पूरी लिस्ट

डीजीपी ने दी जानकारी, मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि सभी वाहन जल्द ही जिलों को सौंपे जाएंगे। इन वाहनों को संचालित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आगे चलकर और भी आधुनिक वाहन व तकनीकी उपकरण राज्य को उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में शामिल रहे ये प्रमुख चेहरे

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट कर स्वागत भी किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के घनश्यामपुर को मिले नए CO, दरभंगा से कौन गए Madhubani, Bihar के – इन 46 जगहों के CO बदले, देखिए पूरी लिस्ट

अत्याधुनिक बनाने की दिशा में

बिहार में ट्रैफिक सिस्टम को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। इन वाहनों के आने से यातायात में अनुशासन, सड़क सुरक्षा और जनसेवा में नया मानक स्थापित होगा।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के घनश्यामपुर को मिले नए CO, दरभंगा से कौन गए Madhubani, Bihar के – इन 46 जगहों के CO बदले, देखिए पूरी...

पटना, देशज टाइम्स | राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राजस्व...

अब मुखिया, वार्ड सदस्य और ग्रामीण के ‘जिम्मे’ रहेंगे सरकारी शिक्षक…टन-टन-टन… सुनो घंटी बजी स्कूल की

अब नहीं चलेगा शिक्षकों का लापता खेल! गायब रहने पर गांव वाले ही करेंगे...

Madhubani News: जयनगर के बाद अब पंडौल बनेगा Railway का New Centre, पढ़िए छोटे स्टेशन, बड़ा फैसला!

मधुबनी-पंडौल के यात्रियों को तोहफा! अब शहीद और सद्भावना एक्सप्रेस यहीं रुकेगी। पंडौल स्टेशन...

Darbhanga-Muzaffarpur की सीमा, Singhwara के पड़ोसी यजुआर के मुखिया Suman Thakur बनेंगे PM Modi के Special Guest, जानिए वजह

दरभंगा-मुजफ्फरपुर की सीमा यानि सिंहवाड़ा से बेहद करीबी रिश्ता रखने वाले यजुआर के मुखिया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें