back to top
5 अगस्त, 2024
spot_img

Bihar IAS Transfer: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 12 IAS अधिकारियों को मिले नए दायित्व, देखें पूरी लिस्ट

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

पटना। बिहार सरकार ने 12 वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचना में 4 अधिकारियों का तबादला, 4 को अतिरिक्त प्रभार, और 4 को नई पदस्थापना दी गई है। इस बदलाव से राज्य की प्रशासनिक मशीनरी को नई दिशा मिलने की संभावना है।

हरजोत कौर बम्हरा को मिला राजस्व पर्षद का प्रभार

हरजोत कौर बम्हरा, जो वर्तमान में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हैं, को राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हरजोत कौर एक अनुभवी अफसर हैं जो महिला सशक्तिकरण और प्रशासनिक सुधारों के लिए जानी जाती हैं।

मिहिर कुमार सिंह को मिला जांच आयुक्त का दायित्व

मिहिर कुमार सिंह, जो उद्योग विभाग और परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं, को अब महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त (Vigilance Director General) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह पद भ्रष्टाचार नियंत्रण और प्रशासनिक निगरानी में अहम माना जाता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के घनश्यामपुर को मिले नए CO, दरभंगा से कौन गए Madhubani, Bihar के – इन 46 जगहों के CO बदले, देखिए पूरी लिस्ट

अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपे गए नए दायित्व

  • यशपाल मीणा, जल संसाधन विभाग के अपर सचिव, को हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

  • आशुतोष द्विवेदी, भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव, को अब आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) और राज्य परिवहन आयुक्त, बिहार का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

तबादला सूची में ये नाम भी शामिल

  • डॉ. आशिमा जैन, वित्त सचिव, को राजस्व पर्षद का अपर सदस्य बनाया गया है। वे जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।

  • रचना पाटिल, वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव, को वित्त विभाग (व्यय) में सचिव नियुक्त किया गया है। उनसे कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के संग्रहालय निदेशक और बिपार्ड के अपर महानिदेशक का प्रभार हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के घनश्यामपुर को मिले नए CO, दरभंगा से कौन गए Madhubani, Bihar के – इन 46 जगहों के CO बदले, देखिए पूरी लिस्ट

नए विभाग प्रमुख बने उज्ज्वल कुमार और कृष्ण कुमार

  • उज्ज्वल कुमार सिंह, जो पहले ग्रामीण कार्य विभाग में विशेष सचिव थे, को अब पशुपालन निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

  • कृष्ण कुमार, जो पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव थे, अब कला, संस्कृति एवं युवा विभाग में संग्रहालय निदेशक बनेंगे।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

  • संजय कुमार को बिपार्ड का अपर महानिदेशक बनाया गया है और साथ ही उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

  • अरविंद कुमार सिंह को मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

  • सत्येंद्र कुमार सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

  • महावीर प्रसाद शर्मा को वित्त विभाग में अपर सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के घनश्यामपुर को मिले नए CO, दरभंगा से कौन गए Madhubani, Bihar के – इन 46 जगहों के CO बदले, देखिए पूरी लिस्ट

प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा किए गए ये प्रशासनिक बदलाव राज्य के विभिन्न विभागों की प्रभावशीलता और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से किए गए हैं। यह बदलाव खासकर वित्त, राजस्व, परिवहन, पशुपालन और कला-संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करेंगे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के घनश्यामपुर को मिले नए CO, दरभंगा से कौन गए Madhubani, Bihar के – इन 46 जगहों के CO बदले, देखिए पूरी...

पटना, देशज टाइम्स | राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राजस्व...

अब मुखिया, वार्ड सदस्य और ग्रामीण के ‘जिम्मे’ रहेंगे सरकारी शिक्षक…टन-टन-टन… सुनो घंटी बजी स्कूल की

अब नहीं चलेगा शिक्षकों का लापता खेल! गायब रहने पर गांव वाले ही करेंगे...

Madhubani News: जयनगर के बाद अब पंडौल बनेगा Railway का New Centre, पढ़िए छोटे स्टेशन, बड़ा फैसला!

मधुबनी-पंडौल के यात्रियों को तोहफा! अब शहीद और सद्भावना एक्सप्रेस यहीं रुकेगी। पंडौल स्टेशन...

Darbhanga-Muzaffarpur की सीमा, Singhwara के पड़ोसी यजुआर के मुखिया Suman Thakur बनेंगे PM Modi के Special Guest, जानिए वजह

दरभंगा-मुजफ्फरपुर की सीमा यानि सिंहवाड़ा से बेहद करीबी रिश्ता रखने वाले यजुआर के मुखिया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें