

मधुबनी में आधी रात बड़ी वारदात! परिवार को कमरे में बंद कर 5 लाख की लूट! शादी के गहने, चांदी-सोना और कागजात… लुटेरे सब ले गए! मधुबनी में सनसनीखेज वारदात। आधी रात लुटेरों का हमला – गोदरेज तोड़, 2 बक्से और लाखों के गहने ले उड़े अपराधी। क्या कोई अपना ही लाइनर था? वजह यह, नई शादी हुई थी? चर्चा खास था?@मधुबनी, देशज टाइम्स
मधुबनी में भीषण लूट की वारदात: घर से 5 लाख के जेवर, दस्तावेज और पेटी ले उड़े अपराधी
मधुबनी, देशज टाइम्स | अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र, जमैला गांव – सोमवार देर रात जमैला गांव के वार्ड संख्या-11 में अपराधियों ने एक घर में भीषण लूट को अंजाम दिया। लुटेरों ने परिवार को कमरे में बंद कर करीब 5 लाख रुपये के जेवरात और महत्वपूर्ण कागजात चुरा लिए।
घटना कैसे हुई?
वारदात रात 12 से 1 बजे के बीच की है। अपराधी आंगन के रास्ते से घर में घुसे और परिवार को एक कमरे में बंद कर बाहर से छिटकनी लगा दी। उन्होंने गोदरेज और अलमारी तोड़कर सोने-चांदी के गहनों और अन्य सामान की चोरी की। चोरी गए सामान में सोने की बाली, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल, 2 चांदी की हसली, कुल कीमत: लगभग ₹5 लाख वहीं, दो पेटी भी चोरी हुईं, इनमें जमीन के कागजात, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान था।
हाल ही में हुई थी शादी…क्या कोई लाइनर था?
जिस घर में चोरी हुई, वहां हाल ही में शादी हुई थी। नई दुल्हन मायके गई हुई थी, लेकिन शादी के गहने और कीमती सामान घर में रखा था। अपराधियों ने उसी कमरे का ताला तोड़ा, जिसमें शादी का सारा सामान रखा था। ऐसे में शक है कि कोई अपना ही लाइनर की भूमिका में रहा होगा?
पहले “आवेदन भेजिए” फिर पहुंची डायल 112
पीड़ित मो. सलीम अंसारी के मुताबिक लूट की सूचना रात में दी गई, लेकिन पुलिस ने पहले “आवेदन भेजिए” कहकर कार्रवाई टाल दी। कई बार फोन करने के बावजूद रात में पुलिस नहीं पहुंची। सुबह 8 बजे स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर पहुंचती तो अपराधियों को पकड़ना आसान हो सकता था। घटना के बाद गांव में असुरक्षा का माहौल है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।




