back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Madhubani में नदिया के पार भागा तस्कर, 13 किलो गांजा, यूरिया लेकर साइकिल से Nepal जा रहे 2 Nepalese तस्कर धराया

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी ब्रेकिंग: सीमा पर 12.9 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार – दो फरार। नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई! SSB ने जब्त किया गांजा, यूरिया और डीएपी – दो नेपाली गिरफ्तार। भारत-नेपाल सीमा पर SSB का ताबड़तोड़ एक्शन!@मधुबनी देशज टाइम्स।

- Advertisement -

 Indo-Nepal border पर बड़ी कार्रवाई: 12.9 किलो गांजा, 225 किलो यूरिया जब्त – दो नेपाली गिरफ्तार

13 किलो गांजा, यूरिया और दो तस्कर पकड़े गए। गुप्त सूचना पर SSB की बड़ी सफलता! नदी पार करता देख भागा तस्कर, गांजा छोड़ गया। सीमा पर साइकिल से हो रही थी तस्करी! SSB ने किया पर्दाफाश – सीमा की सुरक्षा में कोई चूक नहीं! गांजा, खाद और साइकिल! नेपाल ले जाने की थी साजिश – SSB ने बना दिया खेल खराब@मधुबनी देशज टाइम्स।

- Advertisement -

Highlights): SSB-पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई

225 किलो यूरिया, 100 किलो DAP खाद, 3 साइकिल जब्त।
2 नेपाली नागरिक हिरासत में, गांजा तस्कर फरार।
12.9 किलो गांजा बरामद, नो मैन्स लैंड में फेंका गया बैग।
SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्करी पर सख्त निगरानी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: यूपी से आकर मधुबनी में ज्वेलरी दुकानों पर करते थे हाथ साफ, ग्रामीणों ने दबोचा तो उगले सारे राज... पढ़िए बड़े रैकेट का खुलासा

Indo-Nepal border पर 225 किग्रा यूरिया, 100 किग्रा डीएपी, 3 साइकिल, 12.900 किलोग्राम गांजा बरामद

मधुबनी, देशज टाइम्स | भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने दो अलग-अलग कार्रवाई में तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान 225 किलोग्राम यूरिया, 100 किलोग्राम डीएपी, 3 साइकिल और 12.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

सीमा पर भारी मात्रा में खाद पकड़ी गई

सीमा चौकी बिहारी के पास जवान सीमा स्तंभ संख्या 293/1 से 500 मीटर भारत की ओर गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान चार संदिग्ध व्यक्तियों को भारी बोरियों के साथ देखा गया।

त्वरित कार्रवाई में दो व्यक्ति पकड़े गए, जबकि दो अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल भाग गए। तलाशी के बाद 225 किलोग्राम यूरिया (5 बोरी), 100 किलोग्राम डीएपी (2 बोरी) और 3 साइकिलें बरामद की गईं।

गिरफ्तार व्यक्तियों ने कबूल किया कि वे ये खाद भारत से नेपाल निजी खेती के लिए ले जा रहे थे। दोनों आरोपी नेपाल के धनुषा जिले के मुशर्निया गांव के निवासी हैं।
बरामद सामग्री और आरोपियों को कस्टम कार्यालय पिपरौन को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: यूपी से आकर मधुबनी में ज्वेलरी दुकानों पर करते थे हाथ साफ, ग्रामीणों ने दबोचा तो उगले सारे राज... पढ़िए बड़े रैकेट का खुलासा

गांजा तस्करी की कोशिश भी नाकाम

थाना मधवापुर पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के प्रयास को भी विफल किया। गुप्त सूचना पर उप कमांडेंट विवेक ओझा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

रामपुर गांव के पास नो मैन्स लैंड में एक व्यक्ति को नदी पार करते देखा गया। जवानों को देखकर वह लाल बैग फेंककर नेपाल की ओर फरार हो गया। जांच में 12.900 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी पुष्टि ड्रग डिटेक्शन किट से की गई। बरामद गांजा को थाना मधवापुर में अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी को मिली Craft Tourism Village की ऐतिहासिक सौगात, जितवारपुर बनेगा बिहार का पहला शिल्प-पर्यटन ग्राम, बदल जाएगी कलाकारों की तकदीर!

कमांडेंट का बयान: सीमा पर सतर्क निगरानी जारी

कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने कहा –

“एसएसबी की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ही सीमा पर तस्करी जैसी गतिविधियों पर रोक लगा रही है। भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।”

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Divya Agarwal: अफवाहों को धता बताकर दिव्या अग्रवाल ने पति अपूर्व पडगांवकर पर लुटाया प्यार, बताई शादी की वजह!

Divya Agarwal News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा दिव्या अग्रवाल अपनी निजी जिंदगी...

Darbhanga News: PNB से निकाले 49 हजार, Kusheshwar Asthan में केमिकल छिड़क उचक्कों ने किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Kusheshwar Asthan News: दिनदहाड़े हुई इस घटना ने कुशेश्वरस्थान की सुरक्षा-व्यवस्था पर सवालिया निशान...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर, रुपये की चिंताएं बरकरार

Forex Reserve: वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और रुपये में जारी गिरावट के बीच भारतीय...

भारत में सर्वश्रेष्ठ Daily Data Plan कौन सा? Jio, Airtel, Vi और BSNL की पूरी तुलना

Daily Data Plan: भारत के तेजी से बदलते टेलीकॉम बाजार में, हर उपभोक्ता अपने...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें