back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Madhubani में सुनसान रास्ते पर घात! जूता-चप्पल कारोबारी शब्बीर की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी में कारोबारी की गोली मारकर हत्या! जूता-चप्पल बेचने वाले शब्बीर की सीने में गोली!सुनसान रास्ते पर घात! मधुबनी में कारोबारी को नजदीक से मारी गोली, मौके पर मौत। लगातार बढ़ रहा अपराध! मधुबनी में फिर हत्या, इस बार व्यापारी बना निशाना@मधुबनी देशज टाइम्स् ब्यूरो

- Advertisement -

मधुबनी में जूता-चप्पल कारोबारी की गोली मारकर हत्या

मधुबनी,देशज टाइम्स – मधुबनी जिले में अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के तारपट्टी रामपुर गांव के पास घात लगाए बदमाशों ने एक जूता-चप्पल कारोबारी की नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बरकी शिवा गांव निवासी शब्बीर उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है।

- Advertisement -

शब्बीर बाजार में जूते-चप्पल की दुकान चलाते थे और रोजाना की तरह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सुनसान रास्ते पर पहुंचे, पहले से इंतजार कर रहे अपराधियों ने सीने में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: यूपी से आकर मधुबनी में ज्वेलरी दुकानों पर करते थे हाथ साफ, ग्रामीणों ने दबोचा तो उगले सारे राज... पढ़िए बड़े रैकेट का खुलासा

घटना का विवरण, यूं अपराधियों ने दिखा वारदात को अंजाम

घटकजानकारी
तारीख8 अगस्त 2025, रात
स्थानतारपट्टी रामपुर गांव, अंधराठाढ़ी थाना, मधुबनी
मृतकशब्बीर उर्फ गुड्डू
पेशाजूता-चप्पल दुकान संचालक
हमले का तरीकानजदीक से गोली
स्थितिरास्ते में मौत, दरभंगा मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले

घटना क्रम….दुकान बंद कर घर लौट रहा था शब्बीर

जानकारी के अनुसार, शब्बीर दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। सुनसान रास्ते पर घात लगाए अपराधियों ने हमला किया। सीने में गोली मारकर अपराधी फरार हो गए।  ग्रामीणों ने घायल को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, फिर DMCH रेफर किया गया। दरभंगा पहुंचने से पहले रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का आक्रोश…गम, गुस्सा, लापरवाही का तमंगा

घटना की खबर फैलते ही गांव में मातम और गुस्सा फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिस केवल आश्वासन दे रही है।

अंधराठाढ़ी एसएचओ राहुल कुमार ने बताया

अंधराठाढ़ी थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि  हर एंगल से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। शव को सदर अस्पताल मधुबनी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मधुबनी में लगातार बढ़ते अपराध से चिंता

यह हत्या केवल एक कारोबारी की जान नहीं लेती, बल्कि बिहार में बढ़ते अपराध और व्यापारियों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं की लंबी श्रृंखला का हिस्सा है। पिछले कुछ महीनों में राज्य के कई जिलों में दुकानदारों और व्यवसायियों की हत्या की वारदातें सामने आई हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Divya Agarwal: अफवाहों को धता बताकर दिव्या अग्रवाल ने पति अपूर्व पडगांवकर पर लुटाया प्यार, बताई शादी की वजह!

Divya Agarwal News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा दिव्या अग्रवाल अपनी निजी जिंदगी...

Darbhanga News: PNB से निकाले 49 हजार, Kusheshwar Asthan में केमिकल छिड़क उचक्कों ने किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Kusheshwar Asthan News: दिनदहाड़े हुई इस घटना ने कुशेश्वरस्थान की सुरक्षा-व्यवस्था पर सवालिया निशान...

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर, रुपये की चिंताएं बरकरार

Forex Reserve: वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और रुपये में जारी गिरावट के बीच भारतीय...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें