
देश के बिगड़ते हालात के खिलाफ दरभंगा में जाप का सड़कों पर प्रदर्शन, सरकार को ललकारा
नासिर हुसैन, देशज टाइम्स दरभंगा। पूर्ण भारत बंद को लेकर ट्रेड यूनियन के समर्थन में जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन करते हुए यातायात को बाधित कर दिया। खान चौक पर जिलाध्यक्ष डॉ. मुन्ना खान की अध्यक्षता में जन अधिकार पार्टी के जिला सचिव दस्तगीर अंसारी, मिन्नतुल्लाह अंसारी, डॉ. वारिस शोहरवर्दी, डॉ. रहमानी, अमन नवाज, नौशाद आलम, खुशहाल खान, इंजीनियर इरशाद, फैज खान, सद्दाम खान के साथ समर्थकों के साथ खान चौक से होकर नाका नंबर 6 व नाका नंबर 5 जाने वाले मुख्य पथ पर टायर जलाकर पूरी तरह बंद कर दिया। अकबर खान, भीम सेना के अजय पासवान मौजूद थे।
लोगों को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ. मुन्ना खान ने कहा, देश में गिरती अर्थव्यवस्था सरकारी संस्थानों को पूंजी वादियों को पूंजीपतियों के हाथ बेचने की मंशा को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरी ओर, लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए भीम सेना के लाल चंद्रशेखर आज़ाद को पिछले चौदह दिनों से तिहाड़ में बंद कर उसकी आवाज दवाई जा रही है। लोकतंत्र के हत्यारों यह आवाज अब दबाई नहीं जा सकती जब तक हिंदुस्तान है जब तक लोकतंत्र है। जब तक हिंदुस्तानी हैं तब तक देश का संविधान है। इसमें एक शब्द के साथ भी छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एक बजे के आसपास राष्ट्रीय गीत गाकर रोड जाम को जाम मुक्त कराया गया, और धरणार्थी सड़क छोड़कर यातायात बहाल करने में लग गए।

दूसरी ओर, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष खलिकुउज्ज उर्फ पप्पू सरदार , छात्र प्रदेश उपाध्यक्ष मो. काशिफ उर्फ विक्की ,जिला सचिव मिन्नतुल्लाह अंसारी, नगर अध्यक्ष मो. दिलशाद के साथ मिलकर किलाघाट चौक पर बांस-बल्ला लगाकर यातायात को बाधित कर नारेबाजी करते हुए सरकार को महंगाई पर जवाब देने के लिए जोरदार नारा लगाते रहे,,,।

जन अधिकार पार्टी ने कर्म गंज भंडार चौक मिल्लत चौक पर टायर जलाकर सरकार के विरोध में नारा लगाते जमकर छात्रों पर दमन के खिलाफ आवाज बुलंद की। वहीं, जन अधिकार छात्र परिषद के मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष कुणाल पांडे के नेतृत्व में भीम सेना के साथ मिलकर ट्रेड यूनियन के समर्थन के साथ-साथ सीए जेएनयू, एएमयू, पंजाब यूनिवर्सिटी, बीएचयू, जामिया, और नॉर्थ ईस्ट में छात्रों पर हो रहे पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ जोरदार तरीके से हल्ला बोला।
दोनार चौक से जुलूस की शक्ल में आयकर चौराहे तक जाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। रास्ते को घंटों जाम रखा। पुलिस दबिश के बाद यह लोग रास्ते से हटने को राजी हुए। सभी छात्र भीम सेना के साथ सब मिथिला विश्वविद्यालय को बंद कराने के लिए निकल पड़े। तब जाकर आवाजाही बहाल की गई। मौके पर मौजूद जन अधिकार छात्र परिषद के संदीप पासवान ,अमित कुमार, यादव अल्ताफ, सोनू कुमार ,सुरैया परवीन ,मुसरुफ़ा परवीन,राहुल पासवान उपस्थित थे।
देश के बिगड़ते हालात के खिलाफ दरभंगा में जाप का सड़कों पर प्रदर्शन, सरकार को ललकारा








You must be logged in to post a comment.