back to top
16 अगस्त, 2024
spot_img

युवा-महिलाओं पर फोकस – Darbhanga में Voter List Revision शुरू– DM बोले, याद रखो 20 अगस्त, पारदर्शिता ही पहली शर्त

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

युवा और महिलाओं पर फोकस – दरभंगा में मतदाता सूची सुधार का मिशन शुरू, 20 अगस्त तक 90% काम पूरा करो – दरभंगा DM की चेतावनी, मतदाता सूची में न हो गलती। दरभंगा में मतदाता सूची के लिए घर-घर अभियान – DM बोले, पारदर्शिता ही पहली शर्त। नवविवाहित महिलाओं के लिए खुशखबरी! मतदाता सूची में तुरंत जुड़ सकता है नाम@दरभंगा,देशज टाइम्स।

मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण पर सख्त हिदायत

दरभंगा, देशज टाइम्स | — विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में प्रेक्षागृह, दरभंगा में बीएलओ (Booth Level Officer) के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य था मतदाता सूची में दावों और आपत्तियों का त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करना।

मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के कॉलेज से दो पंखे चुराकर भाग रहा था युवक, लोगों ने घेरा –पढ़िए फिर क्या हुआ?

एएसडी लिस्ट (ASD List) का दोबारा सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। घर-घर जाकर सत्यापन कार्य में सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।

20 अगस्त तक 90% कार्य पूरा करने का लक्ष्य

जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को आदेश दिया कि 20 अगस्त तक 90% कार्य पूर्ण किया जाए। योग्य नागरिकों के नाम जोड़ना और अयोग्य नाम हटाना प्राथमिकता होनी चाहिए। विशेष रूप से युवा मतदाता और महिला मतदाता पंजीकरण पर जोर दिया गया।नव विवाहित महिलाओं के नाम सूची में जोड़ने से लिंगानुपात में सुधार होगा।

प्रपत्र वितरण और पारदर्शिता

मतदाता पंजीकरण फॉर्म पर्याप्त संख्या में निःशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। फॉर्म जमा करने के बाद पावती (Receipt) देना अनिवार्य है। सभी कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरे होंगे।

यह भी पढ़ें:  एक ही दिन 10 हज़ार ध्वजा, 200 साल पुरानी परंपरा! 3 ब्राह्मण व 2 कन्याओं का भोजन-जानिए मकड़मपुर बजरंगबली का क्या है अद्भुत चमत्कार!

बैठक में मौजूद अधिकारी

इस बैठक में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जरूर पढ़ें

बाइक चोरों का आतंक! सुबह पूजा और शाम सब्ज़ी – दोनों वक्त चोर सक्रिय! गौतमाश्रम और ब्रह्मपुर से 2 बाइकें 1 ही दिन गायब

जाले और कमतौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाएं एक गंभीर चिंता...

रजा चौक पर क्यों भड़की भीड़? आपत्तिजनक तख्तियां, पिटाई-कार्रवाई का क्या है सच? पढ़िए भरवाड़ा में बवाल!

स्वतंत्रता दिवस पर दरभंगा के सिंहवाड़ा प्रखंड के भरवाड़ा में बवाल! रजा चौक पर...

Darbhanga में किशोर का अपहरण! कार से उठाया,मांगी 30 लाख फिरौती… मोबाइल ऑन-ऑफ, मगर ये सोनकी पुलिस है…

दरभंगा में 30 लाख के लिए 16 वर्षीय किशोर का अपहरण! पुलिस ने सकुशल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें