spot_img

दरभंगा ने कहा, भारत बंद है, रोकी ट्रेनें, दी गिरफ्तारी, कराया बाजार बंद, सड़क पर प्रदर्शन, जाम

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा,देशज न्यूज। भारत बंद का असर दरभंगा में दिखा। यहां के ट्रेड यूनियनों, किसान संगठनों के साथ वामदलों के आह्वान पर सैकड़ाेंं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। रेल यातायात को कई घंटे तक प्रभावित किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रेल रोक रहे कई भारतीय क्म्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेताओं को गिरफ्तार भी किया। कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराकर सड़क यातायात भी प्रभावित किया। 

- Advertisement -

बुधवार को संपूर्ण भारत बंद के समर्थन में भाकपा कार्यकर्ताओं ने नगर में बाजार बंद करवाया। भाकपा के सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह 8 बजे अपने कार्यालय से मोदी-नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये एमआरएम कॉलेज, कॉ. भोगेन्द्र झा चौराहा, आयकर चौराहा, आकाशवाणी, एमएलएसएम कॉलेज होते हुए दरभंगा जक्शन पर पहुंचे। भाकपा कार्यकर्ताओं ने दरभंगा जंंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर डीएमयू समस्तीपुर को जाने वाली ट्रेन को घंटों रोके रखा। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल रोक रहे भाकपा नेताओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार होनेे के बाद रिहा किये गये भाकपा कार्यकर्ताओं ने म्यूजियम गुमटी मोड, रेलवे स्टेशन, मिर्जापुर चौक और राजकुमारगंज आदि को बंद करवाते हुए आयकर चौराहा पर 01.00 बजे तक बंद रखा। इस दौरान नगर में कई रोड पर यातायात पूरी तरह से ठप रहा।

- Advertisement -

बंद के दौरान भाकपा कार्यकर्ता सरकार से श्रम विरोधी कानून को वापस लेने, बेरोजगारी, रेलवे, बीएसएनएल सहित अन्य संस्थानों के निजीकरण को वापस लेने, एनआरसी, सीएए, एनपीआर को वापस लेने आदि की मांग कर रहे थे। इस मौके पर भाकपा के जिला सचिव कामरेड नारायण झा ने बताया कि केंद्र सरकार बेरोजगारी, अशिक्षा, कुपोषण, भ्रष्टाचार आदि जैसे मुद्दों पर काम न करके एनपीआर, सीएए जैसे कालेे कानून लाकर देश की कौमी एकता को तोड़ने का काम कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा Drunk Youth Arrested पोस्तापुर में नशेड़ी युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, कोर्ट में हुआ पेश

बंद के दौरान भाकपा के किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष रामकुमार झा, भाकपा विश्वनाथ मिश्र, रामनाथ पंजियार, ट्रेड यूनियन के नेता सुरेंद्र नारायण मिश्र, कौसर आलम, रामाधार सिंह, रोशन कुमार झा, शिव कुमार सिंह, दीपक कुमार मिश्र, एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष शशि रंजन, शरद कुमार सिंह, अवनीश और अविनाश कुमार झा उपस्थित थे।

दरभंगा ने कहा, भारत बंद है, रोकी ट्रेनें, दी गिरफ्तारी, कराया बाजार बंद, सड़क पर प्रदर्शन, जाम
दरभंगा ने कहा, भारत बंद है, रोकी ट्रेनें, दी गिरफ्तारी, कराया बाजार बंद, सड़क पर प्रदर्शन, जाम

लहेरियासराय में भी किसान सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में पोलो मैदान से भाकपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस के रूप में भाकपा कार्यकर्ताओं ने लहेरियासराय टावर चौक के सभी प्रतिष्ठानों को बंद कराया और जाम लगाया। एक बजे लहेरियासराय थाना पुलिसे ने सभी आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी की घोषणा की। इस मौके पर विद्या देवी, पंकज चौधरी, चुल्हाई दास, सुरेंद्र प्रसाद सिंह और सुकुमारी देवी के अलावा सीपीएम के श्याम भारती, ललन चौधरी, गोपाल ठाकुर मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...