spot_img

पदाधिकारी के आदेश का पालन नहीं करते जयनगर के अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष

spot_img
- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी, देशज टाइम्स। अखिल भारतीय पान महासंघ की ओर से पांच सूत्री मांगों को लेकर जयनगर अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना पर बैठ गए है। आज भी धरना जारी है। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन सचिव राजदेव दास ने किया। धरनास्थल पर सभा को संबोधित करते हुए जेपी सेनानी सह लोहिया कर्पूरी समता परिषद् के अध्यक्ष हनुमान राउत  ने कहा,बिहार सरकार राज्य की जनता को न्याय देने की बात कह रही है, लेकिन जयनगर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी की ओर से आदेश पर अंचलाधिकारी व जयनगर थाना प्रभारी की ओर से अब तक पालन नहीं किया गया। ऐसे पदाधिकारी को अविलंब बर्खास्त करते हुए अविलंब कार्रवाई की जाए।

- Advertisement -

सभी गरीब दलित महादलित परिवारों को पर्चा के अनुसार दखल दिलाई जाना चाहिए। उन्होंने कहा, अपनी जमीनी विवाद को न्याय पूर्वक निदान के लिए जयनगर व मधुबनी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पास एक परिवाद दर्ज कराया। जिसमें पीजीआरओ ने कागजात सही होने पर मुझे मेरे हक में फैसला सुनाया और तत्कालीन स्थानीय पदाधिकारियों को इस दिशा में अविलंब कारवाई को लिखा। लेकिन कुछ दबंग लोगों के द्वारा मेरे जमीन पर बल पूर्वक अपना हक जमा लिया गया। जिसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे स्थिति में विधि व्यवस्था जैसी समस्या उत्पन्न होने पर भी प्रशासन मुख दर्शक बनी हुई है।

- Advertisement -

वहीं, राजदेव दास ने कहा कि जब तक हमारी मांगों पर कारवाई नहीं किया गया तब तक मेरे द्वारा आंदोलन जारी रहेगा। धरना को हनुमान राउत, प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, अधिवक्ता विजय कांत चौधरी,जुगेश्वर दास, राम बाबू दास, राम पलट दास, राम प्रसाद दास, मुनीन्दर दास, जानकी दास, सीताराम मुखिया, विष्णुदेव सिंह, राम उदगार दास, शिव नारायण दास, कबुतरी देवी, निलम देवी, प्रमीला देवी, जीवछी देवी, ललिता देवी, सविता देवी एवं रुबी देवी समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। इधर दोनों पदाधिकारियों ने सभी को को निराधार बताया है।धरना स्थल पर वार्ता के लिए कोई पदाधिकारी अब तक नहीं आए थे। पदाधिकारी के आदेश का पालन नहीं करते जयनगर के अंचलाधिकारी व थानाध्यक्षपदाधिकारी के आदेश का पालन नहीं करते जयनगर के अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...