गुस्सा, जिज्ञासा और न्याय की उम्मीद यह खबर दरभंगा में हैवानियत से जुड़ी है! नाम कन्हैया लेकिन काम शैतान का। हैवानियत का खुला खेल खेलता दरिंदा एक साल से विवाहिता से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग का खेल खेल रहा था, मगर जब फिर से उसकी हवस में आग लगी, वह दुष्कर्म के लिए पीड़िता के घर पर पहुंचा, कोशिश शुरू की, कन्हैया के अंदर का कंस मारा गया| अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल| महिला को डेढ़ लाख और सोने का झुमका भी देना पड़ा! फिर भी नहीं रुका दरिंदे का अत्याचार| अब @दरभंगा, देशज टाइम्स।
शर्मनाक! 1 साल से विवाहिता को बना रहा था हवस का शिकार
शर्मनाक! 1 साल से विवाहिता को बना रहा था शिकार, विरोध करने पर बच्चे की जान से मारने की धमकी| विवाहिता के शोर मचाते ही पकड़ा गया दरिंदा! पहले भी कर चुका था दुष्कर्म|@दरभंगा, देशज टाइम्स।
वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, लाखों रुपए ऐंठे –
वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, लाखों रुपए ऐंठे – आखिरकार रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी| रात के अंधेरे में विवाहिता के कमरे में घुसा आरोपी, गांव वालों ने दबोचा और पुलिस को सौंपा| इज्ज़त बचाने को चुप रही महिला, लेकिन दरिंदे की हवस ने कर दी जिंदगी तबाह@दरभंगा, देशज टाइम्स।
दरभंगा में विवाहिता से दरिंदगी, घर में हमला, 1 साल से कर रहा था ब्लैकमेल, हद हो गई थी इम्तिहान की
दरभंगा, देशज टाइम्स। जिले के सोनकी थाना क्षेत्र के एक गांव में दरिंदगी, हवस और ब्लैकमेलिंग की बड़ी वारदात छनकर सामने आई है जहां जफरा गांव निवासी कन्हैया कुमार का फिलहाल अंत हो गया है, एक विवाहिता की जिंदगी तबाह करने वाला यह दरिंदा कन्हैया आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंच चुका है।
एक साल से हवस की प्यास बुझा रहा था कन्हैया
जानकारी के अनुसार, कन्हैया उक्त पीड़िता के साथ एक साल से हवस की प्यास बुझा रहा था और लगातार उसके साथ ब्लैकमेलिंग करता था। मगर, आखिरकार वह गत तेरह अगस्त की रात धरा गया। हुआ यूं कि वह उक्त विवाहिता के साथ फिर से दुष्कर्म करते धरा गया। इस दौरान महिला ने धैर्य और साहस का परिचय देकर शोर मचाया। आवाज सुनकर घरवाले जाग गए। तत्काल लोगों ने दरिंदे कन्हैया को मौके पर ही पकड़ लिया। बाद में पुलिस को सौंप दिया गया।
आरोपी की पहचान
पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान जफरा गांव निवासी कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
एक साल से कर रहा था ब्लैकमेल
जानकारी के अनुसार, कन्हैया पिछले एक साल से विवाहिता को परेशान कर रहा था। उसने 1 साल पूर्व विवाहिता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। बाद में महिला के बच्चे को मारने की धमकी देकर नग्न वीडियो और फोटो बनवा लिए। उन वीडियो के नाम पर वह लगातार ब्लैकमेल करता रहा। घटना की रात जब कन्हैया खिड़की से घर में घुसा और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर परिवार के लोग जाग गए और युवक को पकड़ लिया। पुलिस को बुलाकर उसे थाने में सौंप दिया गया।
ब्लैकमेल में गंवाए 1.5 लाख रुपये और गहने
धमकी से परेशान विवाहिता ने कई बार किश्तों में आरोपी को डेढ़ लाख रुपये दिए। हाल ही में आरोपी ने फिर से रुपये की मांग की। रुपये नहीं रहने पर महिला ने सोने का झुमका उसे दे दिया।
पुलिस की कार्रवाई, अब खाएगा जेल की हवा
विवाहिता के आवेदन पर थाना में दुष्कर्म और ब्लैकमेल की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।