back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

4 अपराधी पिस्टल लेकर PNB ATM में घुसे, गाली-गलौज के बीच @Madhubani में दिनदहाड़ एटीएम लूट की कोशिश

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी में दिनदहाड़े बैंक डकैती की कोशिश! स्थानीय लोगों ने बचाए 3 लाख रुपए।PNB एटीएम में पिस्तौल लहराते घुसे 4 अपराधी, कर्मियों की हिम्मत से बच गए लाखों रुपए। बेनीपट्टी में हथियारबंद अपराधियों का हमला! एटीएम का शीशा तोड़ा, भाग निकले बदमाश। दिनदहाड़े बैंक एटीएम पर हमला! अपराधियों ने पिस्टल तानी, भीड़ देखकर भागे।चार बदमाश पिस्टल लेकर एटीएम में घुसे, गाली-गलौज के बीच फेल हुई लूट की साजिश@मधुबनी,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

मधुबनी के बेनीपट्टी में दिनदहाड़ एटीएम लूट की कोशिश, बैंककर्मी-स्थानीय लोगों की हिम्मत से बच गए 3 लाख

मधुबनी, देशज टाइम्स। बेनीपट्टी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) एटीएम में सोमवार को एक बड़ी आपराधिक वारदात की कोशिश हुई। चार अपराधी पिस्तौल लेकर एटीएम के अंदर घुसे और बैंककर्मियों से 3 लाख रुपये लूटने का प्रयास किया। हालांकि, बैंककर्मियों की बहादुरी और पब्लिक की तत्परता से अपराधियों की यह कोशिश नाकाम हो गई।

- Advertisement -

बैंककर्मी को मिली रकम, तभी अपराधियों ने किया हमला

सूत्रों के अनुसार, बैंक के दो कर्मचारी एटीएम मशीन में रुपये डालने के लिए पहुंचे थे। उनके पास तीन लाख रुपये की नकदी थी। तभी अचानक चार अपराधी पिस्तौल लेकर एटीएम में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। अपराधियों ने बैंककर्मियों को धमकाया और रुपये लूटने की कोशिश शुरू कर दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी को मिली Craft Tourism Village की ऐतिहासिक सौगात, जितवारपुर बनेगा बिहार का पहला शिल्प-पर्यटन ग्राम, बदल जाएगी कलाकारों की तकदीर!

पब्लिक जुटी तो अपराधी भाग निकले

बैंककर्मियों ने डटकर विरोध किया, जिसके बाद मौके पर आसपास की पब्लिक भी जुट गई। स्थिति बिगड़ती देख अपराधियों ने एटीएम का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया और पिस्तौल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस दौरान बड़ी वारदात होने से बच गई और पूरा 3 लाख रुपये सुरक्षित बच गया

डीएसपी पहुंचे मौके पर, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

इलाके में दहशत, पुलिस अलर्ट

दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों की बढ़ती गतिविधियों से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ramzan 2026: पहले जुम्मे पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नन्हे रोज़ेदारों ने पेश की मिसाल

Ramzan 2026: मुक़द्दस माह-ए-रमज़ान अपने साथ रूहानियत और इबादत का पैगाम लेकर आता है,...

रॉयल एनफील्ड 650cc: स्टाइल, पावर और परफॉर्मेंस का परफेक्ट मेल

Royal Enfield 650cc: अगर आप एक ऐसी मोटरसाइकिल की तलाश में हैं जो दमदार...

US Tariffs: ट्रंप के टैरिफ ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को कैसे घेरा?

US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का आर्थिक चक्र पर...

Realme P4 Lite: बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में नया गेम चेंजर?

Realme P4 Lite: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट हमेशा से ही ग्राहकों के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें