back to top
5 सितम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga Kathalbari Overbridge जमीन विवाद खत्म –92 रैयतों को मिला चेक, बाकी को 15 दिन में राशि

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

15 साल बाद न्याय! कटहलबाड़ी ओवरब्रिज भूमि मालिकों को मिला ब्याज समेत मुआवज़ा। 92 भूमि मालिकों के चेहरे खिले – 15 साल बाद ब्याज सहित मिला पूरा मुआवज़ा। कटहलबाड़ी ओवरब्रिज जमीन विवाद खत्म – सरकार ने दिया ब्याज समेत भुगतान। राहत की खबर! भूमि अधिग्रहण पर 92 रैयतों को मिला चेक, बाकी को 15 दिन में राशि।@दरभंगा,देशज टाइम्स।

मंत्री संजय सरावगी के प्रयास से भूमि मालिकों को मिली राहत

80% पहले, अब बचा 20% भी ब्याज सहित – भूमि मालिकों को सरकार से मिला हक। कटहलबाड़ी ओवरब्रिज: मंत्री संजय सरावगी के प्रयास से भूमि मालिकों को मिली बड़ी राहत।15 साल का इंतजार खत्म – अब भूमि मालिकों के खाते में जाएगा पूरा मुआवज़ा@दरभंगा,देशज टाइम्स।

कटहलबाड़ी ओवरब्रिज: भूमि मालिकों को 15 साल का ब्याज समेत मुआवजा, 92 रैयतों को मिला सांकेतिक चेक

दरभंगा, देशज टाइम्स। कटहलबाड़ी रेलवे ओवरब्रिज हेतु अधिग्रहित भूमि के बदले आज भूमि मालिकों को वर्षों से प्रतीक्षित बकाया मुआवजा राशि ब्याज समेत प्रदान किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने 92 रैयतों को सांकेतिक चेक सौंपा।

92 रैयतों को भुगतान, बाकी को 15 दिनों में राशि मिलेगी

कार्यक्रम में कुल 155 रैयतों में से 92 को राशि का भुगतान कर दिया गया, जबकि बाकी रैयत आवश्यक कागजात जमा करने के बाद 15 दिनों में सीधे बैंक खाते में भुगतान पा सकेंगे।

80% पहले मिला था, अब 20% राशि पर 15 साल का ब्याज

मंत्री संजय सरावगी ने बताया कि भूमि मालिकों के लिए यह हर्ष का दिन है। उन्होंने कहा कि वह वर्षों से इस विषय पर प्रयासरत थे और अब परिणाम सामने आया है।
ज्ञात हो कि पहले ही 80% मुआवजा राशि भूमि मालिकों को दी जा चुकी थी। अब शेष 20% राशि पर 15 वर्षों का ब्याज जोड़कर भुगतान किया गया है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

इस मौके पर वार्ड संख्या 12, 13 और 14 के जनप्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

जरूर पढ़ें

Nepal में सोशल मीडिया ब्लैकआउट! अब नहीं चलेंगे Facebook, WhatsApp और X, जानिए क्या रहेगा खुला, 26 प्लेटफॉर्म्स बंद

चौंकाने वाला फैसला: नेपाल में सोशल मीडिया पर तगड़ा प्रहार! Facebook-WhatsApp-X समेत 26 ऐप्स...

Madhubani में युवक की घसीट-घसीट कर पीटा – भीड़ ने बना डाली ‘निजी अदालत’ –ये Video Viral है

मधुबनी में युवक की घसीट-घसीट कर पिटाई, वीडियो वायरल – भीड़ ने बना डाली...

Happy Teacher’s Day | Madhubani Proud | नवाचार से बच्चों की जिंदगी बदली, दिव्यांग होते भी रचा इतिहास! खजौली के नूर आलम और अबरार...

मधुबनी, देशज टाइम्स। शिक्षक दिवस (5 सितम्बर 2025) के अवसर पर बिहार सरकार द्वारा...

Bihar में ‘Horn Free Day’ पहली बार: -शोर-चिल्ल-पौ से मिलेंगी मुक्ति -अब Bihar में हर रविवार होगा ‘Horn Free Day’ –जानिए नया नियम

बिहार में पहली बार: बिहार में बदलेंगे रविवार के नज़ारे! अब बिहार में हर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें