back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Madhubani Gas Agency Robbery के 3 दिन बाद सनसनीखेज खुलासा! मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कट्टा, कारतूस, लूट का सामान बरामद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी गैस एजेंसी डकैती में सनसनीखेज खुलासा! पुलिस ने दिखाई फुर्ती! 1.5 लाख और मोबाइल लूटने वाले गिरोह पर शिकंजा! पुलिस ने पकड़ा अपराधी, हथियार भी मिले। गैस एजेंसी लूट में शामिल अपराधी कट्टा-कारतूस संग गिरफ्तार।@मधुबनी,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

गैस एजेंसी डकैती का मास्टरमाइंड आया गिरफ्त में

गैस एजेंसी डकैती का मास्टरमाइंड दबोचा! पुलिस ने बरामद किए कट्टा, कारतूस और लूट का सामान। कलुआही डकैती कांड: 1 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, बाकी पर छापामारी तेज। डकैती के 3 दिन बाद पुलिस का बड़ा एक्शन! गैस एजेंसी लूट का आरोपी कट्टा संग पकड़ा गया।@मधुबनी,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

कलुआही गैस एजेंसी डकैती का पर्दाफाश, एक अपराधी कट्टा-कारतूस के साथ गिरफ्तार, तलाश

मधुबनी, देशज टाइम्स। कलुआही थाना क्षेत्र के मधेपुर स्थित इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी में हुई डकैती कांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। घटना में शामिल एक अपराधी को देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और लूटा हुआ सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने अन्य फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: यूपी से आकर मधुबनी में ज्वेलरी दुकानों पर करते थे हाथ साफ, ग्रामीणों ने दबोचा तो उगले सारे राज... पढ़िए बड़े रैकेट का खुलासा

कैसे हुई वारदात, क्या हुआ था 28 अगस्त की शाम

जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त 2025 को शाम करीब 4:30 बजे, पांच अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गैस एजेंसी कर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। अपराधियों ने कर्मियों से मारपीट की और 1.5 लाख रुपये नकद एवं दो मोबाइल फोन लूट लिए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना के बाद कलुआही थाना कांड संख्या-152/25 (धारा 310(2) BNS) दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक मधुबनी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने 31 अगस्त 2025 को घटना में संलिप्त अपराधी विजय साहु (पिता-रामप्रीत साहु, निवासी- क्वाढ़, थाना जयनगर, जिला मधुबनी) को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद सामान

  1. देसी कट्टा – 01, जिंदा कारतूस – 02, लूटा गया बैग एवं सेल पेपर।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: अवैध आरा मिल पर छापा मारने गई टीम पर कुल्हाड़ी-कुदाल से जानलेवा हमला, वन अफसर ज़ख्मी, 2 गिरफ्तार

शेष फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए

पुलिस के अनुसार, शेष फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नव्या नवेली नंदा: ट्रोलर्स पर बरसीं अमिताभ की नातिन, बताया सोशल मीडिया पर पर्सनल चीजें क्यों नहीं करतीं शेयर!

Navya Naveli Nanda News: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की नातिन हमेशा से लाइमलाइट...

भारत में लॉन्च हुई नई Volkswagen Tayron: प्रीमियम सेगमेंट में क्या यह होगी गेम चेंजर?

Volkswagen Tayron: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम तीन-रो एसयूवी सेगमेंट में हलचल मचाने के...

ग्रामीण युवा और Artificial Intelligence: नए अवसरों का द्वार

Artificial Intelligence: देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अब युवाओं के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का...

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का संकट: Pat Cummins पर भड़के फैन ने लगाए गंभीर आरोप!

Pat Cummins: क्रिकेट प्रेमियों, क्या आप जानते हैं कि जब कोई टीम बड़े टूर्नामेंट...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें