



बिहार चुनाव 2025: मां पर विवाद से गरमाई सियासत – तेजस्वी ने पीएम मोदी को दिया करारा जवाब। मुकेश सहनी का बड़ा एलान – इस बार मेरे परिवार के लोग भी उतरेंगे चुनावी मैदान में! निशांत कुमार पर लगा ब्रेक! नीतीश के बेटे की राजनीति में एंट्री फिलहाल टली।@चुनावी कांव-कांव डेस्क, देशज टाइम्स पॉलिटिकल ब्यूरो।
तेजस्वी बनाम मोदी: बिहार की सियासत में ‘मां’ पर मचा घमासान, दोनों ओर से वार-पलटवार। बिहार चुनाव में परिवारवाद हावी? सहनी- मांझी- लालू परिवार से लेकर नीतीश तक सब पर सवाल। तेजस्वी का पलटवार: भाजपा ने मेरी मां-बहन को गालियां दीं, तब चुप थे मोदी! बिहार चुनाव 2025 का नया समीकरण – सहनी की जातीय ताकत और महागठबंधन की नई चालें@चुनावी कांव-कांव डेस्क, देशज टाइम्स पॉलिटिकल ब्यूरो।
Bihar Election 2025: तेजस्वी V/S मोदी विवाद, मुकेश सहनी का परिवार, नीतीश के बेटे निशांत पर लगा ब्रेक
चुनावी कांव-कांव डेस्क, देशज टाइम्स पॉलिटिकल ब्यूरो। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीति में परिवारवाद बनाम मुद्दों की जंग तेज हो गई है। तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार कर रहे हैं, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने अपने परिवार को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है, वहीं सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री की अटकलों पर जदयू ने विराम लगा दिया है।
तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर पलटवार
वोटर अधिकार यात्रा के बाद से तेजस्वी यादव लगातार बीजेपी और पीएम मोदी पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि “माँ माँ होती है, चाहे किसी की भी हो।” मोदी जी को याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने खुद अतीत में सोनिया गांधी, नीतीश कुमार और विपक्षी नेताओं पर अभद्र टिप्पणी की थी। तेजस्वी ने पूछा कि जब बीजेपी विधायकों ने सदन में गाली-गलौज की थी, तब प्रधानमंत्री चुप क्यों थे?
मुकेश सहनी का बड़ा दांव – परिवार भी उतरेगा चुनाव में
वीआईपी पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा कि इस बार वह खुद विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और उनके परिवार के लोग भी मैदान में रहेंगे।
इस बार सहनी परिवार भी चुनावी मैदान में दिखेगा
सहनी का दावा है कि निषाद समाज की 13 उपजातियां (करीब 8-9% वोटर) बिहार में कई सीटों पर निर्णायक हैं। उन्होंने जीतन राम मांझी का उदाहरण देते हुए कहा कि परिवार को राजनीति में लाना कोई नई बात नहीं है। सहनी ने संकेत दिया कि सीटों का फैसला जल्द होगा लेकिन “इस बार सहनी परिवार भी चुनावी मैदान में दिखेगा।”
नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर साफ संकेत
बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं थीं कि सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति में उतर सकते हैं।
लेकिन जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने साफ कर दिया कि निशांत राजनीति में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। पटना में पोस्टरबाजी और नेताओं के बयानों से जो अटकलें लगी थीं, उन पर अब रोक लग गई है।
बिहार चुनाव 2025 क्यों अहम?
इस बार परिवारवाद बनाम मुद्दों की राजनीति बड़ी बहस बनने जा रही है। तेजस्वी यादव बीजेपी और पीएम मोदी पर सीधा हमला बोल रहे हैं। मुकेश सहनी अति पिछड़ा समाज को एकजुट कर अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं। नीतीश कुमार खुद मोर्चे पर रहेंगे और जदयू ने साफ कर दिया है कि उनका ही नेतृत्व स्वीकार्य है।


