

मधुबनी | धार्मिक आयोजनों में सांस्कृतिक मंचों पर हथियार लहराने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक नया वीडियो अरेर थाना क्षेत्र के परौल गांव से सामने आया है।
- Advertisement -
गणेश पूजा में मंच पर पिस्टल लहराते दिखा युवक
जानकारी के मुताबिक, परौल गांव में 27 अगस्त से 31 अगस्त तक गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन हुआ। इसी क्रम में 30 अगस्त की शाम पूजा पंडाल के पास बने मंच पर आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ।
- Advertisement -
आर्केस्ट्रा में डांस के दौरान एक युवक हाथ में पिस्टल लिए मंच पर डांसर संग झूमता हुआ वीडियो में कैद हुआ।
- Advertisement -
वीडियो हुआ वायरल, प्रशासन सख्त
यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इसके प्रशासन तक पहुँचने के बाद अरेर थाना पुलिस हरकत में आ गई है। (वीडियो की पुष्टि देशज टाइम्स नहीं करता है)
थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया –
मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -



