back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Madhubani में 83 अफसर-कर्मी जद में! कार्रवाई तय…फैसला DM Anand Sharma करेंगे, बहुत जल्द

spot_img
- Advertisement - Advertisement

समय पर ऑफिस नहीं पहुंचे 83 अफसर-कर्मी! मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा की सख्ती-बड़ी कार्रवाई – 83 अधिकारियों पर गिरी गाज, अब होगी सख़्त सज़ा। ऑफिस गायब रहने वाले अब नहीं बचेंगे! डीएम आनंद शर्मा ने 83 अफसरों पर उठाया बड़ा कदम। 83 सरकारी कर्मियों पर केस जैसी कार्रवाई – डीएम ने कहा ‘अनधिकृत अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं’। हर मंगलवार होगी समीक्षा! जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अफसरों के खिलाफ खोला मोर्चा@मधुबनी देशज टाइम्स।

- Advertisement -

Highlights) GPS लोकेशन के आधार पर

83 अधिकारियों/कर्मचारियों पर कार्रवाई का प्रस्ताव। GPS लोकेशन के आधार पर उपस्थिति की निगरानी। मॉनिटरिंग सेल रोजाना 20 रैंडम कर्मचारियों की उपस्थिति जांच रहा है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा हर मंगलवार समीक्षा करेंगे। विभागाध्यक्षों पर भी तय होगी जवाबदेही। अब खबर पढ़िए विस्तार से

- Advertisement -

समय पर कार्यालय नहीं आने वाले कर्मियों पर डीएम सख्त, 83 आएंगें कार्रवाई की जद में, बड़ा प्रस्ताव

मधुबनी, देशज टाइम्स । जिला प्रशासन मधुबनी ने अनाधिकृत अनुपस्थिति पर कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा की निगरानी में चल रहे मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत 83 पदाधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: अवैध आरा मिल पर छापा मारने गई टीम पर कुल्हाड़ी-कुदाल से जानलेवा हमला, वन अफसर ज़ख्मी, 2 गिरफ्तार

मॉनिटरिंग सेल से हो रही निगरानी

जिला प्रशासन ने 11 अगस्त 2025 से गोपनीय शाखा में मॉनिटरिंग सेल का गठन किया है। इस सेल की जिम्मेदारी है कि प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे तक 20 रैंडम चयनित क्षेत्रीय पदाधिकारियों/कर्मचारियों से मोबाइल/व्हाट्सएप पर संपर्क किया जाए।

उनसे GPS लोकेशन सहित उपस्थिति की पुष्टि ली जाती है। अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा जाता है और कार्रवाई हेतु रिपोर्ट जिला स्तरीय अधिकारियों को भेजी जाती है।

अब तक की कार्रवाई

02 सितम्बर 2025 तक 84 पदाधिकारी/कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इनमें से 83 के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेजा गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।

हर मंगलवार को होगी समीक्षा

जिलाधिकारी स्वयं प्रत्येक मंगलवार शाम को समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया—

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: यह Madhubani है...कला की कूची...समाहरणालय से निकली जागरूकता की बयार, अभियान बदलेगा समाज की तस्वीर

अनाधिकृत अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी।  जिला स्तरीय पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें। यदि कार्रवाई लंबित पाई गई तो संबंधित विभागाध्यक्षों की जवाबदेही तय की जाएगी।

प्रभावित विभाग

अनुपस्थित पाए जाने वालों में मुख्य रूप से शामिल हैं— राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव, महिला पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी सेविका। इनकी अनुपस्थिति से आम नागरिकों के कार्य प्रभावित हो रहे थे और लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर उछाल, जानें कब मिलेगा एरियर और कितना बढ़ेगा वेतन

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बड़ी...

भारत में Xiaomi का नया 75-इंच QLED TV X Pro: दमदार फीचर्स और किफायती कीमत

QLED TV: भारतीय टेलीविजन बाजार में एक बार फिर Xiaomi ने अपनी नई पेशकश...

मोहम्मद आमिर का विवादित दावा: क्या 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 से बाहर हो जाएगी टीम इंडिया?

Mohammad Amir: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर गर्माहट रहती है, कभी बल्ले और गेंद...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें