back to top
7 सितम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga की 8,307 महिलाओं की ताक़त! साल भर में ₹1.84 लाख का शुद्ध लाभ

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

8,307 महिलाओं की ताक़त! अनमोल जीविका समिति ने कमाया ₹1.84 लाख का मुनाफ़ा | दरभंगा की दीदियों का कमाल! साल भर में ₹1.84 लाख का शुद्ध लाभ। 8 हजार से ज्यादा महिलाएं जुड़ीं एक मंच पर –राढ़ी की महिलाओं का बड़ा कदम! पौधारोपण और वर्षा जल संचयन को बनाया आंदोलन@जाले (दरभंगा), देशज टाइम्स।

जाले में अनमोल जीविका समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न, 1.84 लाख का शुद्ध मुनाफा

जाले (दरभंगा), देशज टाइम्स। अनमोल जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, राढ़ी की वित्तीय वर्ष 2024-25 की वार्षिक आम सभा गुरुवार को कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ बीपीएम देवदत्त, अध्यक्ष सुमित्रा देवी, सचिव कविता देवी एवं कोषाध्यक्ष दौलत देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

समिति को 1.84 लाख का लाभ

एमबीके आमना खातून ने वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उनके अनुसार, समिति को चालू वित्तीय वर्ष में ₹1,84,207 का शुद्ध मुनाफा हुआ है। इस उपलब्धि पर सभा में मौजूद सदस्याओं ने खुशी जताई।

यह भी पढ़ें:  मच गया शोर बिरौल में...4 स्थानों से निकला गणपति विसर्जन जुलूस, मटकी फोड़ में लगे जमकर गणेश के जयकारे

प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने दिए तीन संदेश

प्रखंड परियोजना प्रबंधक देवदत्त ने उपस्थित सैकड़ों सदस्याओं को संबोधित करते हुए तीन अहम बिंदुओं पर बल दिया—

  1. भूजल संरक्षण: गाँव में वर्षा जल संचयन, सोख्ता निर्माण और पौधारोपण को अभियान का रूप देने की जरूरत।

  2. महिला रोजगार योजना: आगामी 20-25 दिनों में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को ₹10,000 की सहायता राशि दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान।

  3. मतदान का संकल्प: आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में सभी दीदियों से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Shastri Chowk बना चोरों का अड्डा? बैंक में गए, बाहर निकले बाइक गायब!

सभा में उपस्थित सभी बहनों ने इन तीनों मुद्दों पर सामूहिक संकल्प लिया।

समिति से जुड़ीं 8,307 महिलाएं

वर्तमान में अनमोल जीविका समिति से कुल 8,307 दीदियां जुड़ी हुई हैं। यह समिति महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन और सामाजिक भागीदारी की दिशा में आगे बढ़ा रही है।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

इस अवसर पर जीविकोपार्जन विशेषज्ञ अभिषेक कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक बिपिन कुमार, एंकर पर्सन सोफिया, सामुदायिक समन्वयक प्रेमलाल, सी.एफ. आरती कुमारी, गुड्डू कुमार एवं चांदनी कुमारी उपस्थित रहीं।

जरूर पढ़ें

बिरौल के पोखराम में रविवार को लगेगा प्रथम हॉस्पिटल का फ्री हेल्थ कैंप, PATNA से पहुंचेंगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम

बिरौल में पहली बार! पोखराम पंचायत भवन में होगा प्रथम हॉस्पिटल की ओर से...

Darbhanga SSP Jagunath Reddi जब पहुंचे लहेरियासराय थाना, क्या देखा, क्या कहा-टास्क की लंबी फेहरिस्त में क्या-क्या है?

दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी का बड़ा एक्शन! लहेरियासराय थाना में SSP का औचक निरीक्षण...

Darbhanga के बिरौल में रात 2 बजे भैंस चोरी में खौफनाक अंजाम –ताबड़तोड़ चाकू से वार

भैंस चोरी में नाकाम चोर ने कर दिया चाकू से हमला! दरभंगा के बिरौल...

मच गया शोर बिरौल में…4 स्थानों से निकला गणपति विसर्जन जुलूस, मटकी फोड़ में लगे जमकर गणेश के जयकारे

सुपौल बाजार में धूमधाम से सम्पन्न हुआ गणपति विसर्जन, जयकारों से गूंज उठा इलाका।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें