back to top
7 सितम्बर, 2024
spot_img

बिहार बंद में दरभंगा के अलीनगर में कैसा रहा माहौल, क्या दिखा, क्या असर?

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के खिलाफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के कार्यक्रम के दौरान अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में एनडीए ने सोमवार को बिहार बंद का आह्वान किया। इसी कड़ी में अलीनगर प्रखंड में भी बंद शांतिपूर्ण तरीके से सफल रहा@मनोज कुमार झा,अलीनगर, देशज टाइम्स।

सड़क जाम और नारेबाजी

एनडीए कार्यकर्ताओं ने एसएच-88 (SH 88) पकरी चौक पर सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया।कार्यकर्ताओं ने “प्रधानमंत्री की माता का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और “राहुल-तेजस्वी माफी मांगो” जैसे नारे लगाए। महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही और उनमें आक्रोश साफ देखा गया।जाम के कारण आम लोगों और यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोग गली-मोहल्लों के रास्ते से निकलते देखे गए।

नेतृत्व और उपस्थिति

इस बंद को सफल बनाने में भाजपा नेताओं की सक्रिय भूमिका रही। भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष विनय पासवान, जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया, ललित मोहन मिश्रा, प्रभाकर झा, संतोष मंडल, श्रवण कुमार झा, अशोक सदा, महिला मोर्चा से सोनिया देवी, सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

प्रशासन की सतर्कता

किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए थाना अध्यक्ष विनय मिश्रा पुलिस बल के साथ पूरे समय धरना स्थल पर मौजूद रहे। जाम के बीच से गुजर रही एंबुलेंस को बंद समर्थकों ने शांतिपूर्वक रास्ता दिया।

जनजीवन पर असर

बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहा। इस दौरान जनजीवन पूरी तरह प्रभावित दिखा। दोपहर बाद यातायात और बाजार की स्थिति सामान्य हो गई।

जरूर पढ़ें

Madhubani में मिसाल! कलयुग में भी जीवित हैं दानवीर-बसैठा के दिलों में बाबस्त रहेगा ‘चौधरी परिवार’, जानिए कैसे ‘सपने’ हो रहे ‘सच’

मधुबनी में मिसाल! कलयुग में भी जीवित हैं दानवीर! मधुबनी में चौधरी परिवार ने...

Success Story | Darbhanga के Pawan Sahni…5 लाख, मखाना फोड़ी और बदल दी किसानों की किस्मत

दरभंगा के कमतौल के किसान पवन सहनी ने बदली तकदीर! गांव में ही शुरू...

बिरौल के पोखराम में रविवार को लगेगा प्रथम हॉस्पिटल का फ्री हेल्थ कैंप, PATNA से पहुंचेंगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम

बिरौल में पहली बार! पोखराम पंचायत भवन में होगा प्रथम हॉस्पिटल की ओर से...

Darbhanga SSP Jagunath Reddi जब पहुंचे लहेरियासराय थाना, क्या देखा, क्या कहा-टास्क की लंबी फेहरिस्त में क्या-क्या है?

दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी का बड़ा एक्शन! लहेरियासराय थाना में SSP का औचक निरीक्षण...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें