spot_img

मकर संक्रांति पर खूब जमेगी यारी, जदयू की राजनीतिक दही जमाने की तैयारी

spot_img
- Advertisement -
  • मुख्य बातें
  • वशिष्ठ नारायण सिंह के दही-चूड़ा भोज में जुटेंगे एनडीए के सभी दिग्गज
  • राजद के घमासान पर प्रतिक्रिया देने से जदयू प्रदेश अध्यक्ष का इनकार   
नहीं दिखेगा ये अंदाज
नहीं दिखेगा ये अंदाज : राजद में रघुवंश ने बोल दिया जगदानंद पर हमला

पटना, देशज न्यूज (Deshaj News.) : जदयू  के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने राजद के अंदर मचे घमासान को पार्टी का अंदरूनी मसला बताकर इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। वहीं, उन्होंने  एनडीए में सब कुछ ठीक होने का दावा भी किया। उन्होंने कहा,  जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ही साफ कर दिया है तो इस पर अब किसी अन्य नेता का बयान कोई मायने नहीं रखता। उन्होने बातों-बातों में कह दिया, दही-चूड़ा भोज के दौरान एनडीए की एकता का अहसास सभी हो जाएगा, जब एनडीए के  सभी बड़े नेता जदयू के इस भोज में पहुंचेंगे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Election News: भोजपुर-बक्सर में NDA उम्मीदवार, कन्हैया प्रसाद को मिला टिकट, Nitish ने लगाई मुहर

वशिष्ठ नाराय़ण सिंह ने कहा] मकर सक्रांति के अवसर पर हार्डिंग रोड में चूड़ा-दही का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत सभी मंत्री, सांसद व तमाम नेता मौजूद रहेंगे। इस भोज में बिहार के कई जिलों से सामग्री मंगाई जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि हम लोगों ने विपक्ष को भी न्योता भेजने का काम किया है। कौन आते हैं, कौन नहीं इस पर कहना मुश्किल है।

- Advertisement -

आरजेडी में मचे घमासान पर उन्होंने कहा, रघुवंश प्रसाद सिंह जो बयान दे रहे हैं, यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। इस पर मैं कुछ भी नहीं कहूंगा। वहीं केंद्र सरकार की तरफ से एनसीआरबी की रिपोर्ट पर उन्होंने कहा, छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं। वर्ष 2005 से पहले जो बिहार की स्थिति थी, उसमें बहुत सुधार हुआ है। पहले का ग्राफ देख लीजिएगा। सरकार सख्त कर्रवाई कर रही है। जो भी दोषी हैं उनपर कर्रवाई हो रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल, 15 अप्रैल को बनेगी नई सरकार, NDA की ताबड़तोड़ बैठकें, पढ़िए Nitish Kumar का अगला कदम क्या?

बीजेपी एमएलसी संजय पासवान की तरफ से दिए गए बयान पर उन्होंने कहा, जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ही स्पष्ट कर दिया है, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा  जाएगा तब इस पर कोई क्या कहता है, इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। एनडीए में सब कुछ ठीक है। मकर संक्रांति पर खूब जमेगी यारी, जदयू की राजनीतिक दही जमाने की तैयारीमकर संक्रांति पर खूब जमेगी यारी, जदयू की राजनीतिक दही जमाने की तैयारी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...