back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

इंदौर से लौटे युवक की मौत– सुबह जिंदा, कुछ घंटे बाद लाश! क्या है Madhubani का राज-–Murder या Accident?

spot_img
- Advertisement - Advertisement

इंदौर से लौटे युवक की मौत– सुबह जिंदा, कुछ घंटे बाद लाश! क्या है Madhubani का राज-–Murder या Accident? जहां, बलहा गांव में पुल के नीचे मिला युवक का शव। सुबह 5 बजे जिंदा दिखे थे – अब छाया रहस्य। पुलिया के नीचे मिला युवक का शव!@मधुबनी देशज टाइम्स।

- Advertisement -

कुछ घंटे पहले देखा गया था जिंदा, फिर क्या हुआ?

कुछ घंटे पहले देखा गया था जिंदा, गांव में सनसनी। शव के पास मिला आईडी कार्ड। इंदौर से लौटे युवक की मौत?– सुबह जिंदा, कुछ घंटे बाद लाश! बलहा गांव में हत्या या हादसा? परिवार में विवाद की गुत्थी-FSL टीम की जांच में होंगे खुलासे@मधुबनी देशज टाइम्स।

- Advertisement -

बलहा पूर्वी पुल के पास मिला युवक का शव

मधुबनी, देशज टाइम्स। बिस्फी थाना क्षेत्र के बलहा पूर्वी गांव के पास पुलिया के नीचे  सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: यह Madhubani है...कला की कूची...समाहरणालय से निकली जागरूकता की बयार, अभियान बदलेगा समाज की तस्वीर

शव की पहचान महताब के रूप में

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटनास्थल से आईडी कार्ड और अन्य सामान भी बरामद किए गए। शव की पहचान बलहा गांव निवासी मो. कौशर के पुत्र महताब (39 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महताब इंदौर में रहते थे और कभी-कभी ही गांव आते थे।

पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई

सूचना मिलते ही डीएसपी अमित कुमार, इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा और थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर मधुबनी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच के लिए बेनीपट्टी के एसआई के नेतृत्व में जांच दल गठित किया गया है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई है।

परिजनों और विवाद की कड़ी

मृतक के परिजनों के अनुसार, महताब का ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था और इसको लेकर मामला भी दर्ज है। पुलिस इस कोण से भी जांच कर रही है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: DM Anand Sharma का एक्शन मोड, 5 MO पर गिरी गाज, वेतन रोक पूछा- eKYC में फिसड्डी क्यों?

चश्मदीदों का बयान

गांव के मुखिया ने बताया कि महताब को सुबह करीब 5 बजे घटनास्थल के पास जीवित देखा गया था, लेकिन कुछ घंटों बाद ही वह मृत अवस्था में पुल के नीचे पाया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mahindra Scorpio N: धांसू अपडेट्स के साथ आ रही है महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन!

Mahindra Scorpio N: अगर आप एक दमदार और स्टाइलिश एसयूवी की तलाश में हैं,...

फर्जी 2: शाहिद कपूर ने दिया सीक्वल को लेकर सबसे बड़ा अपडेट, फैंस हुए बेताब!

Farzi 2 News: बॉलीवुड के 'कबीर सिंह' शाहिद कपूर ने अपनी ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज...

इंतजार खत्म! नई Tata Punch EV लॉन्च, 468KM रेंज के साथ मिलेगी जोरदार टक्कर

Tata Punch EV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच,...

Gold Price: सोना-चांदी फिर चमके, क्या भू-राजनीतिक तनाव बढ़ाएगा कीमतें?

Gold Price: अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच, 20 फरवरी को...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें