back to top
6 सितम्बर, 2024
spot_img

Muzaffarpur में MBBS डॉक्टर की सुसाइड! ड्यूटी से लौटे डिनर किया, फिर खुद को गोलियों से उड़ाया-ज्वाइनिंग के एक हफ्ते बाद ये खुदकुशी क्यों?

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

मुजफ्फरपुर में MBBS डॉक्टर की सुसाइड! ड्यूटी से लौटकर कमरे में खुद को गोली मारी। 25 वर्षीय डॉक्टर ने क्यों की खुदकुशी? ड्यूटी से लौटते ही कमरे से आई गोली की आवाज़। ड्यूटी के बाद डिनर किया, फिर खुद को गोली मार ली! MBBS डॉक्टर की दर्दनाक मौत। अस्पताल में ज्वाइनिंग के एक हफ्ते बाद ही डॉक्टर ने की सुसाइड – रात को किताबें पढ़ रहे थे, अचानक गूंजी गोली – डॉक्टर आशुतोष की लाश देखकर सन्न रह गए परिजन। मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा! ASP बोले – तनाव में आकर डॉक्टर ने खुद को मारी गोली@मुजफ्फरपुर,देशज टाइम्स।

मुजफ्फरपुर में ड्यूटी से लौटे, खाना खाया और कर  ली खुदकुशी, गोली मारकर…आखिर क्या रही वजह!

मुजफ्फरपुर, देशज टाइम्स। शहर में बीती देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 25 वर्षीय डॉक्टर आशुतोष कुमार चन्द्र ने अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ड्यूटी खत्म कर घर लौटे थे डॉक्टर

जानकारी के अनुसार, डॉ. आशुतोष माड़ीपुर जैतपुर कॉलोनी में अपने परिजनों के साथ रहते थे। देर रात ड्यूटी से लौटने के बाद उन्होंने परिवार संग रात का खाना खाया और फिर अपने कमरे में चले गए। कुछ ही देर बाद कमरे से गोलियों की आवाज आई।

जब परिजन दौड़कर पहुंचे तो देखा कि डॉक्टर आशुतोष खून से लथपथ पड़े थे। उनके पास ही बंदूक पड़ी हुई थी। कमरे की दीवारों और फर्श पर खून बिखरा हुआ था। यह दृश्य देखकर परिवार बेसुध हो गया और घर में चीख-पुकार मच गई।

हाल ही में ज्वाइन किया था अस्पताल

मृतक डॉक्टर ने हाल ही में MBBS की पढ़ाई पूरी की थी और अब PG (पोस्ट ग्रेजुएशन) की पढ़ाई कर रहे थे। महज एक हफ्ते पहले उन्होंने शहर के एक निजी अस्पताल में ज्वाइन किया था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी टाउन सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने घर में रखी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर जांच कर रही है। एएसपी ने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की गई है।

जरूर पढ़ें

Madhubani बेनीपट्टी शिक्षक दंपती से लूट का खुलासा, Katihar का ‘Kodha Gang’ निकला मास्टरमाइंड – 48 घंटे में 2.90 लाख बरामद

बेनीपट्टी ब्लॉक रोड लूट कांड में शिक्षक दंपती से लूट का सनसनीखेज खुलासा –शिक्षक...

तालाब से नलकूप तक, सबकी होगी गिनती –Darbhanga में Mobile App से Digital Listing शुरु

दरभंगा में शुरू हुई 7वीं लघु सिंचाई गणना, तालाब से नलकूप तक, सबकी होगी...

Darbhanga Assembly Election | दरभंगा में काउंटडाउन शुरू! कैसे होगी निष्पक्ष वोटिंग? EVM-VVPAT पर मास्टर क्लास, जीरो एरर टारगेट

दरभंगा, 06 सितम्बर 2025। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन...

Bihar Elections का चुनावी कांव-कांव—लो जी…CM Nitish की Opening…कर डाला JDU candidate का ऐलान@ निराला और राम

बिहार चुनाव 2025: बक्सर राजपुर सीट बनी सियासी रणभूमि! नीतीश ने निराला को दिया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें