back to top
6 सितम्बर, 2024
spot_img

Benipur में Mission Parivar Vikas की धूम, नसबंदी और बंध्याकरण सेवाओं के लिए होंगे कैंप

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बेनीपुर में आगामी 08 सितंबर से 20 सितंबर 2025 तक चलने वाले मिशन परिवार विकास अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनीपुर में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बेनीपुर ने की।@सतीश चंद्र झा, बेनीपुर-दरभंगा देशज टाइम्स

जागरूकता और सेवाओं पर जोर

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अभियान अवधि में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। लाभार्थियों को पुरुष नसबंदी और महिला बंध्याकरण के लिए अनुमंडल अस्पताल बेनीपुर भेजने पर जोर दिया गया।

आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर योग्य दंपतियों की सर्वे सूची बनाने और उन्हें परिवार नियोजन साधनों के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया गया। 08 से 20 सितम्बर तक विशेष कैंप लगाकर नसबंदी और बंध्याकरण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह भी पढ़ें:  कोशी ने छीनी मां की गोद, अब कैसे कटेगी सविता की जीवन, संदीप की पहुंची लाश

पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया का योगदान

बैठक का संचालन पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि लालन कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि: 27 अगस्त से 02 सितम्बर तक दंपति संपर्क पखवाड़ा आयोजित किया गया। 08 से 20 सितम्बर तक विशेष परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा चलेगा। 21 सितम्बर को परिवार नियोजन दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने परिवार नियोजन की अब तक की उपलब्धियां साझा कीं और अस्थायी व स्थायी साधनों की विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

इस बैठक में कई विभागों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें प्रमुख थे, सीडीपीओ – रंजीत कुमार, महिला पर्यवेक्षिका – रूपम सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक – राहुल कुमार सिंह, बीपीएम जीविका – राजन कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रतिनिधि, बीसीएम – राजीव रंजन समेत पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया प्रतिनिधि एवं परिवार नियोजन परामर्शी।

जरूर पढ़ें

बिरौल के पोखराम में रविवार को लगेगा प्रथम हॉस्पिटल का फ्री हेल्थ कैंप, PATNA से पहुंचेंगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम

बिरौल में पहली बार! पोखराम पंचायत भवन में होगा प्रथम हॉस्पिटल की ओर से...

Darbhanga SSP Jagunath Reddi जब पहुंचे लहेरियासराय थाना, क्या देखा, क्या कहा-टास्क की लंबी फेहरिस्त में क्या-क्या है?

दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी का बड़ा एक्शन! लहेरियासराय थाना में SSP का औचक निरीक्षण...

Darbhanga के बिरौल में रात 2 बजे भैंस चोरी में खौफनाक अंजाम –ताबड़तोड़ चाकू से वार

भैंस चोरी में नाकाम चोर ने कर दिया चाकू से हमला! दरभंगा के बिरौल...

मच गया शोर बिरौल में…4 स्थानों से निकला गणपति विसर्जन जुलूस, मटकी फोड़ में लगे जमकर गणेश के जयकारे

सुपौल बाजार में धूमधाम से सम्पन्न हुआ गणपति विसर्जन, जयकारों से गूंज उठा इलाका।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें