spot_img

Bihar Elections का चुनावी कांव-कांव—लो जी…CM Nitish की Opening…कर डाला JDU candidate का ऐलान@ निराला और राम

spot_img
- Advertisement -

बिहार चुनाव 2025: बक्सर राजपुर सीट बनी सियासी रणभूमि! नीतीश ने निराला को दिया टिकट, कांग्रेस टेंशन में। नीतीश ने राजपुर सीट से संतोष निराला को उतारा, राजपुर से फिर संतोष निराला मैदान में! 2020 में कांग्रेस जीती, 2025 में NDA की वापसी? राजपुर सीट पर नीतीश ने खेला बड़ा दांव। राजपुर सीट पर रोमांचक मुकाबले की तैयारी! निराला बनाम विश्वनाथ राम फिर आमने-सामने?@चुनावी कांव-कांव, पॉलिटिकल डेस्क, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: नीतीश कुमार ने राजपुर (सु) से संतोष निराला को बनाया उम्मीदवार

चुनावी कांव-कांव, पॉलिटिकल डेस्क, देशज टाइम्स। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीट बंटवारे को लेकर एनडीए (NDA) में माथापच्ची जारी है, लेकिन इसी बीच मुख्यमंत्री और जदयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपनी पार्टी की तैयारियों को आगे बढ़ा दिया है। शनिवार को बक्सर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला को राजपुर (सु) विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित कर दिया।

- Advertisement -

“इन कांग्रेसियों ने बहुत अराजकता फैलाई है” – नीतीश कुमार

सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से सीधे निराला की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा—
“हम आपसे अनुरोध करते हैं, कृपया ध्यान दें, उन्हें (संतोष निराला) जिताएं। इन कांग्रेसियों ने बहुत अराजकता फैलाई है। क्या उन्होंने आज तक कोई काम किया? उन्होंने केवल उपद्रव किया। अब देखिए, हर कोई काम कर रहा है।”

- Advertisement -

उन्होंने अपने संबोधन में एक बार फिर से लालू-राबड़ी शासन (RJD rule) के दौर की याद दिलाई और कहा कि मतदाता अपने वोट से अतीत और वर्तमान की तुलना करें। नीतीश ने कहा—
“20 साल पहले बिहार में क्या था? अब हर जगह अच्छा काम हो रहा है। केंद्र के सहयोग से हम बिहार को आगे ले जाएंगे। बिहार पीछे नहीं रहेगा, बल्कि देश में सबसे आगे होगा।”

राजपुर सीट का चुनावी गणित

बक्सर ज़िले की राजपुर (सु) विधानसभा सीट पर हमेशा कड़ा मुकाबला देखने को मिलता रहा है। 2020 विधानसभा चुनाव में  कांग्रेस के विश्वनाथ राम को 67,871 वोट, जदयू के संतोष कुमार निराला को 46,667 वोट, बसपा के संजय राम को 43,836 वोट मिले थे। परिणाम यह रहा कि विश्वनाथ राम ने निराला को 21,204 मतों से हराया।

2015 विधानसभा चुनाव :  जदयू के संतोष कुमार निराला ने भाजपा के विश्वनाथ राम को 32,788 मतों से हराया। इसके बाद निराला को नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री बनाया गया।

नीतीश का फोकस: जीत सुनिश्चित करना

राजपुर सीट पर लगातार बदलते समीकरण को देखते हुए, नीतीश कुमार ने इस बार फिर से निराला पर भरोसा जताया है। जनसभा में मुख्यमंत्री के बयान से साफ है कि वे सीधे कांग्रेस पर हमला बोलकर NDA के वोट बैंक को मजबूत करने की रणनीति अपना रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga LNMU की बिहार B.Ed परीक्षा का चौंकाने वाला परिणाम: 90% पास, जानें कौन बने टॉपर!

Bihar BEd Result: बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे, जिसमें वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कु#BiharBEdResult,#CETBEdBihar,#BiharToppers

आपके जिले में बनेगा या नहीं? बिहार के 3 जिलों में अटल कला भवन निर्माण पर रोक, जानें पूरी लिस्ट

Bihar Atal Kala Bhawan: बिहार सरकार ने पटना, जहानाबाद और सुपौल में 620 सीटों वाले अटल कला भवनों का निर्माण रोकने का फैसला किया है। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अनुसार, इन जिलों में#BiharAtalKalaBhawan,#PatnaNews,#BiharCulturalProjects

पटना में खौफनाक वारदात: घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या!

Patna Crime News: बिहार के पटना जिले में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। रानी देवी नामक महिला अपने घर में सो रही थी, तभी उसे निशाना बनाया गया। इस वारदात से पूरे#PatnaCrimeNews,#BiharPolice,#MurderInPatna

ट्रेन में अचानक धुआं! मधुबनी स्टेशन पर यात्रियों की अटकी सांसें, फिर ऐसे टला बड़ा खतरा

Madhubani News: मधुबनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह उदना स्पेशल ट्रेन की एस-4 बोगी से अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, रेल अधिकारियों की सूझबूझ से स्#MadhubaniNews,#BiharTrain,#IndianRailways