
जाले में 179 गर्भवती महिलाओं की हुई मुफ्त जांच, पीएम मातृत्व शिशु सुरक्षा अभियान का असर। भीड़ उमड़ी अस्पताल में! 382 मरीजों की जांच, 179 गर्भवती महिलाओं को खास सुविधा। जाले में गर्भवती महिलाओं के लिए खास इंतज़ाम, ब्लडप्रेशर से लेकर शुगर तक की जांच। जाले CHC में बड़ा आयोजन – महिला डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं का किया संपूर्ण जांच। एक ही दिन में 382 मरीज, 179 गर्भवती महिलाओं की जांच – जाले अस्पताल में चला विशेष अभियान-जानें किसने किया नेतृत्व@जाले-दरभंगा देशज टाइम्स।
जाले CHC में 179 गर्भवती महिलाओं की जांच
जाले, देशज टाइम्स। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाले में मंगलवार को प्रधानमंत्री मातृत्व शिशु सुरक्षा अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य जांच किया गया। यह अभियान एमओ आईसी डॉ. विवेकानंद झा के नेतृत्व और स्वास्थ्य प्रबंधक कुमुद रंजन कुमार की देखरेख में आयोजित हुआ।
अभियान की प्रमुख बातें:
अस्पताल में कुल 382 मरीजों का इलाज हुआ। इनमें से 179 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। गर्भवती महिलाओं की जांच डॉ. अनुराधा कुमारी ने की, जबकि अन्य मरीजों को डॉ. मुकेश कुमार ने देखा। मुख्य द्वार से लेकर ओपीडी कक्ष तक मरीजों की लंबी कतार लगी रही।
जांच और सुविधाएं:
सभी गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, वजन और अन्य जांच की गई। हीमोग्लोबिन, एचआईवी, एचबीएसएजी, ब्लड शुगर, रुटीन यूरीन जैसी टेस्ट लैब टेक्नीशियन श्याम बाबू सिंह, मुन्ना कुमार, शशि कुमार और मो. अनवर ने किए।
सहयोगी टीमें:
जांच कार्य में जीएनएम गुंजन कुमारी, एएनएम रानी कुमारी, सोनी कुमारी,आशा फैसिलिटेटर हेमा देवी, अंजु देवी और आशा कार्यकर्ता आशा देवी, साथ ही एएनएम स्कूल की छात्राएँ भी शामिल रहीं।