back to top
11 सितम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga में जमीनी विवाद, भिड़े दो गुट, 20 के ख़िलाफ़ FIR

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

आंचल कुमारी,  कमतौल | कमतौल थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। घटना 5 सितंबर को हुई थी।

पहला पक्ष: महिला ने 11 लोगों पर FIR दर्ज करायी

स्व. कुशेश्वर महतो की पत्नी कौशल्या देवी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनके पुत्र ने 12 धूर जमीन खरीदी थी। आरोप है कि गांव के ही अमरनाथ महतो, कपलेश्वर महतो, रामनाथ महतो, शिवनाथ महतो समेत छह नामजद व पांच अज्ञात लोग उस जमीन पर साजिशन घर बनाने और अवैध कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे थे।

विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पुत्र पर लोहे के रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। साथ ही, उसके पास से

यह भी पढ़ें:  MeitY और C-DAC की पहल: भविष्य की तकनीक अब Darbhanga में! छात्रों ने सीखी 3D Printing की नई स्किल्स, मिला Industry-Ready अनुभव
  • ₹25,000 का मोबाइल

  • ₹10,000 नकद

  • गले से आठ आने का सोने का हनुमान लटकन
    लूट लिया।

कौशल्या देवी ने आरोप लगाया कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं और अक्सर गांववालों को झूठे हरिजन केस में फंसाने की धमकी देते रहते हैं।

दूसरा पक्ष: कपलेश्वर महतो ने भी कराया केस दर्ज

दूसरी ओर, कपलेश्वर महतो ने भी राजा बाबू महतो, आलोक महतो उर्फ छोटू महतो, अनुराग चौधरी सहित आठ अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करायी है।

उनका आरोप है कि 5 सितंबर की दोपहर आरोपियों ने उन्हें घेरकर बुरी तरह से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कपलेश्वर ने यह भी बताया कि 3 सितंबर की रात भी ये लोग उनके घर पर मारपीट करने आए थे, लेकिन दरवाज़ा बंद होने के कारण लौट गए थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court में हाई-प्रोफाइल केस — PM Modi और उनकी मां पर विवादित टिप्पणी, आरोपी की जमानत पर अगली सुनवाई 16 को

Darbhanga Police ने शुरू की जांच

दोनों पक्षों की ओर से दर्ज FIR के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है

जरूर पढ़ें

शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण— 3.75 करोड़ की संदिग्ध संपत्ति? RAID, Patna-Purnia-Muzaffarpur परिसरों पर दस्तावेज जब्त, जांच तेज़

पटना से बड़ा झटका: शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के कई ठिकानों...

August में कितने ‘ विफ़ल ‘, कितने ‘ सफ़ल ‘ ? हर एंगल पर Darbhanga SSP Jagunatharaddi Jalaraddi की पैनी नज़र, आगे ‘ चुनाव...

प्रभाष रंजन, दरभंगा | वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा जगन्नाथ रेड्डी के द्वारा अगस्त माह...

Darbhanga में महिलाओं के लिए बड़ा कदम, One Stop Center का राज्य महिला आयोग रश्मि रेखा सिन्हा ने किया निरीक्षण, कहा — संवेदनशीलता और...

दरभंगा। राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रश्मि रेखा सिन्हा ने समाहरणालय परिसर स्थित...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें