back to top
10 सितम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga में दिल दहला देने वाली वारदात! किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा में किशोरी से हैवानियत। पतोर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात! किशोरी से दुष्कर्म, किशोरी से दुष्कर्म के बाद परिजनों से मारपीट, महिला थाना पुलिस ने दर्ज की FIR@प्रभास रंजन, दरभंगा देशज टाइम्स।

दरभंगा में किशोरी से दुष्कर्म, महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी की त्वरित कार्रवाई, आठ लोगों पर एफआईआर

दरभंगा देशज टाइम्स। जिले के पतोर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में महिला थाना दरभंगा में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मो. असरफ समेत 7 रिश्तेदारों पर एफआईआर

मामले में गांव के युवक मो. असरफ को मुख्य आरोपी बनाया गया है। साथ ही उसके सात रिश्तेदारों को भी नामजद किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में सनसनी, पलंग के पास लहूलुहान मिली मां, बेटे ने लगाया लूटपाट - हत्या का आरोप

किशोरी का लगातार पीछा, झांसा देकर मोबाइल नंबर लिया

बताया जाता है कि आरोपी मो. असरफ किशोरी का लगातार पीछा करता था। उसने किशोरी को झांसा देकर मोबाइल नंबर ले लिया और बार-बार फोन कर परेशान करने लगा।

8 अगस्त की सुबह आरोपी किशोरी के घर पहुंचा और अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किशोरी ने अपने स्वजनों को दी।

शिकायत पर -7 लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट की

पीड़िता के पिता ने जब आरोपी के स्वजनों से शिकायत की तो आरोपी असरफ, उसकी मां, बहन सहित सात लोगों ने मिलकर गाली-गलौज और मारपीट की।

यह भी पढ़ें:  ससुराल में मौत या साजिश? रात में विवाद, सुबह मिली झमेली की लाश! 15 साल की शादी में पत्नी बनीं 'विलेन'

महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया

महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

जरूर पढ़ें

दरभंगा में सेविका-सहायिका का गुस्सा –9000 में कैसे चलेगा घर? – 4500 में कैसे चले जीवन? ये तो दैनिक मजदूरी से भी कम!

दरभंगा में सेविकाओं का गुस्सा – 9000 नहीं, चाहिए 12 हजार! सहायिकाओं ने भी...

ससुराल में मौत या साजिश? रात में विवाद, सुबह मिली झमेली की लाश! 15 साल की शादी में पत्नी बनीं ‘विलेन’

ससुराल में मौत या साजिश? दरभंगा के अलीनगर के गंगिया गांव के झमेली सदा...

बिरौल में अब मुफ्त कानूनी सेवा आपके दरवाजे पर! बिना खर्च कानूनी मदद!

न्याय अब आसान! बिरौल में अब मुफ्त कानूनी सेवा आपके दरवाजे पर! जिला मुख्यालय...

Kusheshwarsthan में 108 लाभुकों पर खतरा –सरकार करेगी पैसे वसूली –जानिए वजह

कुशेश्वरस्थान में 108 लाभुकों पर खतरा – आवास नहीं बना तो पैसे लौटाने होंगे।...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें