
ससुराल में मौत या साजिश? दरभंगा के अलीनगर के गंगिया गांव के झमेली सदा की रहस्यमयी मौत, पत्नी जेल की सलाखों के पीछे। रात में हुआ विवाद, सुबह मिला शव! 5 साल पुराने रिश्ते का काला सच! झमेली सदा की मौत पर उठे सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज! पत्नी पर हत्या का केस। पति-पत्नी विवाद बना मौत का कारण?@मनोज कुमार झा, अलीनगर-दरभंगा देशज टाइम्स
अलीनगर में संदिग्ध मौत, पत्नी गिरफ्तार
अलीनगर-दरभंगा, देशज टाइम्स। अलीनगर थाना क्षेत्र के लीलपुर गांव में ससुराल में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पत्नी रूबी देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जहाँ से उन्हें बेनीपुर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
15 साल पहले हुई थी शादी
मृतक युवक की पहचान झमेली सदा, निवासी गंगिया गांव, सोनकी थाना (दरभंगा) के रूप में हुई है। लगभग 15 वर्ष पूर्व उसकी शादी अलीनगर थाना क्षेत्र के रामलखन सदा की पुत्री रूबी देवी से हुई थी। शादी के बाद से झमेली सदा अक्सर ससुराल में ही रहता था।
विवाद और मारपीट के बाद मौत
घटना 8 सितंबर की देर शाम की है, जब पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। परिजनों पर आरोप है कि उन्होंने झमेली सदा के साथ मारपीट की। इसके बाद वह रात में घर में सो गया, लेकिन सुबह मृत पाया गया। मृतक के परिजनों ने शव देखने के बाद आरोप लगाया कि मारपीट के कारण ही उसकी मौत हुई है।
पत्नी गिरफ्तार, ससुराल के अन्य लोग फरार
घटना के समय मृतक की पत्नी घर पर मौजूद थी, जबकि अन्य परिजन फरार हो गए। सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु डीएमसीएच भेजा। पुलिस ने पत्नी रूबी देवी को गिरफ्तार कर थाने लाया और बुधवार को बेनीपुर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
मामला दर्ज, कई परिजन नामजद अभियुक्त
मृतक की भाभी ममता देवी (पति घुरन सदा) ने अलीनगर थाना में कांड संख्या 200/25 दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में सास, ससुर, साले और अन्य कई परिजनों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।