spot_img

दरभंगा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भरे राष्ट्रीय फूल, पक्षी, प्रजातंत्र, समानता में रंग

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भरे राष्ट्रीय फूल, पक्षी, प्रजातंत्र, समानता में रंग

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। संविधान दिवस पर दरभंगा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी तूलिका से राष्ट्रप्रेम की अलख जगाई। अटल हिमालय जैसे कर्तव्य पथ पर सदा चलने व बिना वैर-भावना मन में लिए, उन्नति व अमन के रास्ते रवि के समान प्रभावान भारत के लोकतंत्र जिसका संविधान ही गीता, वेद, कुरान में निहित है उस धरती की गाथा का गुणगणान किया। साथ ही अपने स्कूल के सुयशगान का जयघोष करते बच्चों ने प्रधानाचार्य डॉ. एमके मिश्रा की अगुवाई में सत्य-अहिंसा के सुमनों की सुरभि को फैलाने का संकल्प लिया। तीन रंगों के सबसे न्यारे देश के निशान को अपनी तूलिका में रंग भरकर बच्चों ने उस आस्था को प्रासंगिक कर डाला जिसके बूते आज देश का संविधान साकार हो रहा है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली मोड़ व रामबाग स्थित दरभंगा पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस पर आयोजित

- Advertisement -

दरभंगा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भरे राष्ट्रीय फूल, पक्षी, प्रजातंत्र, समानता में रंग

- Advertisement -

पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ दिया। प्रतियोगिता में छा़त्र-छात्राओं को चार अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया था। किड्स सेक्शन में विषय के रूप में राष्ट्रीय ध्वज रखा गया  जबकि जूनियर, मिडिल व सीनियर वर्ग में विषयों में राष्ट्रीय फूल, राष्ट्रीय पक्षी , प्रजातंत्र व समानता का अधिकार शामिल था। जहां जूनियर वर्ग में कुमारी आकांक्षा, नव्या अग्रवाल व मानवी कर्ण ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किया। वहीं, मिडिल व सीनियर वर्ग में क्रमशः खुशबू कुमारी व सौरभ कुमार अव्वल रही। मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. एमके मिश्रा ने संविधान दिवस की शुरूआत व महत्ता पर प्रकाश डाला। विस्तार से समझाया। मौके पर छात्र-छात्राओं समेत शिक्षकों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

दरभंगा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भरे राष्ट्रीय फूल, पक्षी, प्रजातंत्र, समानता में रंग

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

TRE-4 अभ्यर्थियों का हंगामा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर हल्ला बोल – मिला सबसे बड़ा भरोसा, अब 33 हजार पदों पर होगी...

Bihar TRE-4: पटना में TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की मांग कर रहे अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आवास पर प्रदर्शन किया। मंत्री ने उन्हें 33 हजार पदों पर भर्ती#BiharTRE4,#TeacherRecruitment,#MithileshTiwari

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर महागठबंधन और NDA की अग्निपरीक्षा! कौन मारेगा बाजी? | पढ़िए Darbhanga समेत कहां होंगे चुनाव कौन हैं वर्तमान...

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 शिक्षक और स्नातक निर्वाचन सीटों पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नवंबर में खाली हो रही इन सीटों पर चुनाव कार्यक्रम जल्द घोषित हो सकता है#BiharMLCElection,#BiharPolitics,#VidhanParishad

Bihar Reservation Politics ‘कुछ जातियां उठा रहीं ज्यादा लाभ’, दलित मंत्री संतोष सुमन ने की आरक्षण समीक्षा की मांग, बिहार में छिड़ी नई बहस

Bihar Reservation: बिहार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने SC-ST आरक्षण में उप-वर्गीकरण की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ जातियां आरक्षण का ज्यादा लाभ उठा रही हैं, जबकि जरूरतमंद पीछे#BiharReservation,#SantoshSuman,#DalitPolitics

खुशखबरी! दिसंबर से आपके घर आएगी PNG, खत्म होगा सिलेंडर का झंझट | कर दीजिएगा सरेंडर

Patna News: पटना के बिहटा में दिसंबर से घर-घर पाइप नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन मिलने शुरू हो जाएंगे। NHAI से NOC मिलने के बाद काम में तेजी आई है।#PatnaNews,#BihtaPNG,#GAIL