back to top
12 सितम्बर, 2024
spot_img

Darbhanga में आशा अब – हर घर जाकर बनाएंगीं आयुष्मान कार्ड-लापरवाही पर बड़ी फटकार

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा DM कौशल कुमार की बड़ी सख्ती! आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पर बीसीएम को चेतावनी। गांव-गांव जाकर बनेगा आयुष्मान कार्ड – दरभंगा DM का आदेश, नहीं मानने पर कार्रवाई तय। 10 दिन में 1 लाख आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य, आधे ही बने – DM ने जताई नाराज़गी। दरभंगा में बेनीपुर और हायाघाट पिछड़े – DM ने दी निलंबन की चेतावनी।

दरभंगा में आयुष्मान कार्ड निर्माण की  बैठक में डीएम दिखे सख्त, सौंपे टास्क

दरभंगा DM की कड़ी चेतावनी: समय पर आयुष्मान कार्ड नहीं बना तो होगी सख्त कार्रवाई। आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा नया टास्क – हर घर जाकर बनाएंगे आयुष्मान कार्ड। जिलाधिकारी कौशल कुमार का ऐलान – हर योग्य लाभार्थी तक पहुंचना होगा आयुष्मान योजना का लाभ@दरभंगा देशज टाइम्स।

 प्रत्येक सुपात्र लाभार्थी को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का मिला अधिकारियों को टास्क

दरभंगा, देशज टाइम्स। आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के अंतर्गत लाभार्थियों को शीघ्र और पारदर्शी तरीके से आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य पदाधिकारी, सिविल सर्जन, एवं संबंधित अधिकारियों को शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के सिंहवाड़ा में एक ही रात में उजड़े 5 परिवार, रातभर कहर! लोगों को कमरे में बंद कर 5 घरों से 11 लाख की चोरी, Singhwara गुस्से में

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आयुष्मान कार्ड निर्माण की गति को और तेज किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक सुपात्र लाभार्थी को योजना का लाभ समय पर मिले।

तय लक्ष्य और उपलब्धि

बैठक में बताया गया कि 1 से 10 सितम्बर 2025 तक आयुष्मान कार्ड निर्माण का लक्ष्य 1 लाख कार्ड निर्धारित किया गया था। इस लक्ष्य के विरुद्ध 59,838 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने इसे असंतोषजनक प्रगति बताते हुए कई प्रखंडों में कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

प्रखंडवार आयुष्मान कार्ड निर्माण का विवरण

बिरौल प्रखंड – लक्ष्य: 7,411, बने: 6,179, सिंहवाड़ा प्रखंड – लक्ष्य: 7,756, बने: 5,995, अलीनगर प्रखंड – लक्ष्य: 3,648, बने: 2,808, घनश्यामपुर प्रखंड – लक्ष्य: 3,706, बने: 2,747, जाले प्रखंड – लक्ष्य: 7,327, बने: 5,289, बहेड़ी प्रखंड – लक्ष्य: 8,503, बने: 5,773, कुशेश्वरस्थान प्रखंड – लक्ष्य: 4,309, बने: 2,915, बहादुरपुर प्रखंड – लक्ष्य: 7,182, बने: 4,854, गौड़ाबौराम प्रखंड – लक्ष्य: 4,137, बने: 2,508, हनुमाननगर प्रखंड – लक्ष्य: 3,936, बने: 2,350, दरभंगा प्रखंड – लक्ष्य: 8,043, बने: 4,703, हायाघाट प्रखंड – लक्ष्य: 4,080, बने: 2,003, केवटी प्रखंड – लक्ष्य: 7,670, बने: 3,574, मनीगाछी प्रखंड – लक्ष्य: 5,832, बने: 2,532, किरतपुर प्रखंड – लक्ष्य: 2,442, बने: 943, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड – लक्ष्य: 3,533, बने: 1,238, तारडीह प्रखंड – लक्ष्य: 3,533, बने: 1,238, बेनीपुर प्रखंड – लक्ष्य: 6,808, बने: 2,104 शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  DARBHANGA ELECTION | ...पानी रे पानी तेरा रंग कैसा....दरभंगा में प्यास मांगें हलक...पोलो मैदान से LIVE... सरकार सो रही है

बेनीपुर और हायाघाट में लापरवाही, चेतावनी जारी

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बेनीपुर और हायाघाट प्रखंड की प्रगति पर असंतोष जताया। संबंधित बीसीएम (Block Community Manager) को तत्काल सुधार का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

लाभार्थियों के घर-घर जाकर कार्ड बनाने का आदेश

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आशा (ASHA workers) के माध्यम से गांव-गांव जाकर विशेष अभियान चलाया जाए। प्रत्येक लाभार्थी के घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड निर्माण किया जाए। किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर संबंधित कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के धमाद में भीषण आग, घर राख, कई मवेशी झुलेस – मेला जा रहे लोगों ने बचाई जान

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि नियमित रूप से समीक्षा बैठक करें। प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करें। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करें।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी

बैठक में शामिल प्रमुख अधिकारी थे, सहायक समाहर्ता के. परीक्षित, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी।

आयुष्मान भारत से जुड़े अस्पतालों में

आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है। देशभर के आयुष्मान भारत से जुड़े अस्पतालों में निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। यह योजना गरीब और कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur के गायघाट में ये शराब बंदी की कैसी जंग? मांझी बोले- नीतीश जी, गरीब जेल में क्यों?

पुलिस नाकाम, ग्रामीणों ने खुद तोड़ी शराब की बोतलें! मुजफ्फरपुर के गायघाट में अनोखा...

बिहार में गड़बड़ी करने वाले जनवितरण डीलरों पर ताबड़तोड़ एक्शन, 43 PDS दुकानों का लाइसेंस रद्द, 33 FIR, 7955 दुकानदारों को नोटिस, 8613 की...

बिहार में गड़बड़ी करने वाले PDS दुकानदारों पर सरकार का बड़ा एक्शन! FIR और...

Darbhanga Election | संवेदनशील बूथों की लिस्ट अपडेट, फ्लैग मार्च, सोशल साइट पर निगहबानी, स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना तक…@Big Strategy

बिहार चुनाव 2025: दरभंगा में कड़ी सुरक्षा और सख्त व्यवस्था, चुनाव से पहले दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें