back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 11, 2026
spot_img

Bihar Politics | “साहब के सपनों में आईं मां…” 36 सेकेंड का AI VIDEO और BIHAR में Political Heat | बवंडर BJP V/s Congress !

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार में एआई वीडियो से बवाल! कांग्रेस पर भाजपा का हमला – ‘PM मोदी की मां का अपमान’ 36 सेकेंड का वीडियो और मचा तूफ़ान! पीएम मोदी की मां को लेकर कांग्रेस पर घिरी आफत| ‘साहब के सपनों में आईं मां’ – कांग्रेस के एआई वीडियो पर भाजपा का गुस्सा फूटा। कांग्रेस ने PM मोदी की दिवंगत मां पर बनाया एआई वीडियो?@चुनावी कांव-कांव देशज टाइम्स पॉलिटिकल कॉर्नर।

- Advertisement -

बिहार कांग्रेस के AI video पर भड़की भाजपा, कहा—फिर से पीएम मोदी की मां का अपमान

बीजेपी ने कहा – शर्मनाक हरकत! पीएम मोदी की मां पर एआई वीडियो? कांग्रेस को BJP ने बताया ‘नीच राजनीति’। गिरिराज सिंह का बड़ा बयान – कांग्रेस को AI वीडियो पर ‘सामाजिक और कानूनी सज़ा’ मिलनी चाहिए। भाजपा भड़की: ‘कांग्रेस ने पार की सारी हदें, अब मां-बेटे के रिश्ते पर भी राजनीति’

- Advertisement -

बिहार कांग्रेस के AI जनरेटेड video से बिहार की राजनीति में बवाल, सत्ता-विपक्ष में जबरदस्त टकराव

बिहार की राजनीति में एक बार फिर विवाद गहराया है। इस बार कारण बना है कांग्रेस द्वारा साझा किया गया एक एआई जनरेटेड वीडियो, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी जैसी दिखने वाली आकृतियां नज़र आ रही हैं। यह वीडियो महज 36 सेकंड का है, लेकिन इसके कंटेंट ने सत्ता और विपक्ष के बीच जबरदस्त टकराव खड़ा कर दिया है।

- Advertisement -

वीडियो का कंटेंट और विवाद की शुरुआत

गुरुवार देर रात कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किए गए इस वीडियो का टाइटल है— “साहब के सपनों में आईं मां”

इसमें एक शख्स, जो पीएम मोदी जैसा दिख रहा है, अपने सपने में मां जैसी दिखने वाली महिला से बातचीत करता दिखाया गया। वीडियो में महिला कहती है— “राजनीति के लिए कितना गिरोगे?” आगे वह यह भी कहती है कि “नोटबंदी के समय लोगों को लाइन में खड़ा किया, पैर धोने की रील बनाई और अब बिहार में मेरे नाम पर राजनीति कर रहे हो।”

इसी विवादित कंटेंट ने भाजपा को कांग्रेस पर खुलकर हमला करने का मौका दिया।

भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला

भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा—कांग्रेस ने राजनीतिक बहस को नीचता की हद तक गिरा दिया है। प्रधानमंत्री की स्वर्गवासी मां का एआई वीडियो बनाना और उसे सार्वजनिक करना सिर्फ राजनीतिक लाभ उठाने की घटिया कोशिश है।

  • उनके मुताबिक, “कांग्रेस को मां-बेटे की भावना का अंदाजा ही नहीं है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण कदम है।”

बिहार भाजपा ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस वीडियो को री-पोस्ट कर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया। भाजपा ने लिखा— “कांग्रेस बार-बार पीएम मोदी की स्वर्गवासी माता का अपमान कर रही है और अब नकली वीडियो बनाकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रही है।”

गिरिराज सिंह ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में कहा—

कांग्रेस को इस शर्मनाक हरकत के लिए सामाजिक और कानूनी दोनों स्तर पर सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब फ्रॉड और दुराचारी राजनीति का रास्ता अपना रही है। सिंह ने यह भी जोड़ा कि “राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व को समझना चाहिए कि इस तरह की हरकतें अंततः उन्हीं पर भारी पड़ेंगी।”

राजनीति में एआई का इस्तेमाल और नैतिक सवाल

यह पहला मौका नहीं है जब एआई जनरेटेड कंटेंट को लेकर विवाद खड़ा हुआ हो।आर्टि फिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज राजनीति और चुनाव प्रचार का अहम टूल बन चुका है। लेकिन एआई से बनाए गए ऐसे फेक वीडियो और डीपफेक्स राजनीतिक माहौल को बिगाड़ने के साथ-साथ नैतिक सवाल भी खड़े करते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की गतिविधियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े करती हैं।

कानूनी कार्रवाई की संभावना

भाजपा नेताओं की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद अब यह मामला सिर्फ राजनीतिक बहस तक सीमित नहीं रहेगा। भाजपा नेताओं ने साफ संकेत दिए हैं कि कांग्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

संभव है कि आने वाले दिनों में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया और अन्य एजेंसियाँ इस मुद्दे पर नियम-कानून लागू करने की दिशा में कदम उठाएं।

चुनावी राजनीति में टेक्नोलॉजी-एथिक्स के टक्कर

एआई वीडियो पर छिड़ा यह विवाद सिर्फ एक राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि आने वाले समय में भारत की चुनावी राजनीति में टेक्नोलॉजी और एथिक्स के टकराव की झलक है। एक ओर कांग्रेस इस वीडियो को राजनीतिक व्यंग्य मान सकती है, वहीं भाजपा इसे असम्मानजनक और संवेदनशील मुद्दा बता रही है। आने वाले दिनों में यह विवाद कितना गहराता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Shah Rukh Khan: इन 8 रोमांटिक फिल्मों ने सिखाया सच्चा प्यार, DDLJ ही नहीं… लिस्ट में और भी हैं!

Shah Rukh Khan News: बॉलीवुड के किंग खान, जिन्हें सिर्फ रोमांस किंग नहीं बल्कि...

Luxury Car: अभिषेक शर्मा की नई रफ्तार, मैदान के बाहर भी मचाया जलवा!

Luxury Car: भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे अभिषेक शर्मा सिर्फ मैदान पर ही नहीं,...

Darbhanga News: घनश्यामपुर में Ganja Smuggler चढ़ा पुलिस के हत्थे, 700 ग्राम गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार

Ganja Smuggler: नशे के काले कारोबार पर जब पुलिस का चाबुक चलता है तो...

स्मार्टफोन परफॉर्मेंस: हफ्ते में एक बार रीस्टार्ट करने से मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे

Smartphone Performance: आज के डिजिटल युग में, हमारा स्मार्टफोन सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें