back to top
12 सितम्बर, 2024
spot_img

Bihar Weather Alert | बंगाल की खाड़ी में बना Low Pressure Area, बिहार में गरजेगा मानसून, अगले हफ्ते तक भारी बारिश तय

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

बिहार में मानसून का कहर! लो-प्रेशर एरिया का असर! बिहार में मानसून सक्रिय, अगले हफ्ते तक भारी बारिश तय। 12 से 18 सितंबर तक बारिश का तांडव। मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, अगले 7 दिन भारी बारिश। गर्मी और उमस से मिलेगी राहत! बिहार में एक हफ्ते तक झमाझम बारिश का अनुमान।@देशज टाइम्स।

बिहार में फिर सक्रिय हुआ बड़ा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

बिहार में एक बार फिर मानसून (Monsoon in Bihar) ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को पूरे प्रदेश के लिए बारिश का यलो अलर्ट (Yellow Alert in Bihar) जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गरज के साथ भारी बारिश (Heavy Rain in Bihar) होने की संभावना है। यह बारिश विशेषकर उन जिलों में अधिक हो सकती है, जहां पहले से ही निचले इलाकों में जलभराव (Waterlogging in Bihar) की स्थिति बनी हुई है।

तापमान में गिरावट और राहत की उम्मीद

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। पटना सहित कई जिलों में मौसम सुहावना रहने की संभावना है। पटना का अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  सरकार बोली बिजली फ्री, हकीकत में कटौती फ्री! भारी विरोध, सड़क पर आगजनी, भड़की जनता, बवाल

किन जिलों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में पटना, आरा, समस्तीपुर, सारण, बक्सर, बेतिया, सुपौल, भागलपुर और जमुई में बारिश दर्ज की गई। बगहा में भी बारिश हुई है। कई जगहों पर जलभराव की समस्या बढ़ रही है। गंडक बराज से 1.23 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रशासन प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में जुटा है।

निम्न दबाव क्षेत्र से मजबूत हुआ मानसून

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area in Bay of Bengal) मानसून को सक्रिय कर रहा है। इस क्षेत्र से आने वाली नमी युक्त हवाएं (Moisture Laden Winds) बिहार की ओर बढ़ रही हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 से 18 सितंबर के बीच कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। यह बारिश किसानों के लिए राहत (Relief for Farmers in Bihar) लेकर आएगी, जो लंबे समय से फसलों की सिंचाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे।

जरूर पढ़ें

दरभंगा में कमला बौराईं – स्कूल बंद, सड़कें जलमग्न, लोग नाव पर, गांवों का संपर्क टूटा

कमला नदी उफान पर! घनश्यामपुर के आधा दर्जन गांव डूबे पानी में। घनश्यामपुर में...

प्राकृतिक खेती के करीब, दरभंगा के 10 प्रखंडों की 20 कृषि सखियों ने जाना ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र, जीवामृत, बीजामृत के अमृतप्रयोग…जीवंत हो उठी उर्वरा

जाले, दरभंगा, देशज टाइम्स | कृषि विज्ञान केन्द्र, जाले में आयोजित पांच दिवसीय प्राकृतिक...

Darbhanga DM Kaushal Kumar ने सुनी जनता की फरियाद, On The Spot समाधान

दरभंगा, देशज टाइम्स। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित...

Public Hearing में Darbhanga SSP Jagunath Reddi ने क्या कहा, कितने पहुंचे फरियादी

Public Hearing में Darbhanga SSP Jagunath Reddi ने क्या कहा, कितने पहुंचे फरियादी|जहां दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें