back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

हत्या से लेकर बलात्कार कांड तक –Madhubani Police का Mega Operation! चला हंटर!

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! स्पेशल ऑपरेशन का धमाका! मधुबनी ब्रेकिंग: पुलिस ने दबोचे 17 आरोपी, 540+765 लीटर देशी शराब जब्त। मधुबनी पुलिस ने 17 अपराधी दबोचे, 1.16 लाख वसूला जुर्माना। हत्या से लेकर बलात्कार कांड तक – मधुबनी पुलिस ने वारंटियों पर कसी लगाम। मधुबनी पुलिस का मेगा ऑपरेशन! 34 वारंट, 9 इश्तेहार और 77 सम्मन का निष्पादन। पुलिस पर हमला करने वाले वारंटियों पर चला हंटर! मधुबनी में चला सबसे बड़ा अभियान@देशज टाइम्स।

- Advertisement -

मधुबनी पुलिस: 17 अपराधी  गिरफ्तार, 34 वारंट निष्पादित, 09 इश्तेहार, 01 कुर्की और 77 सम्मन

मधुबनी, देशज टाइम्स। मधुबनी जिला अंतर्गत पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 17 आरोपी गिरफ्तार, 34 वारंट का निष्पादन, 09 इश्तेहार, 01 कुर्की और 77 सम्मन जारी किए गए।

- Advertisement -

गंभीर अपराध, प्राथमिकता में कार्रवाई

मधुबनी पुलिस ने हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार और पुलिस पर हमले जैसे गंभीर अपराधों में लंबित मामलों को ध्यान में रखकर यह विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत 11 वारंटी गिरफ्तार किए गए। इसके अलावा 05 आरोपी शराब कारोबार में और 01 आरोपी अन्य कांड में गिरफ्तार हुआ।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: अवैध आरा मिल पर छापा मारने गई टीम पर कुल्हाड़ी-कुदाल से जानलेवा हमला, वन अफसर ज़ख्मी, 2 गिरफ्तार

वाहनों से वसूला गया जुर्माना

46 वाहनों से 1,16,000 रुपए जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण और यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई।

शराब कारोबार के खिलाफ सख्ती

पुलिस ने अभियान के दौरान देशी और विदेशी शराब की 1011 लीटर बरामदगी की। साथ हीं 01 कार और 01 स्कूटी को जब्त किया गया।

औंसी और जयनगर थाना क्षेत्र में बरामदगी की लिस्ट

औंसी थाना में 540 लीटर देशी शराब, 01 पिकअप और 01 स्कॉर्पियो वाहन जब्त। वहीं, जयनगर थाना क्षेत्र में 765 लीटर देशी शराब, 01 कार जब्त। मधुबनी पुलिस ने इस विशेष अभियान में न केवल गंभीर मामलों के वारंटों का निष्पादन किया बल्कि शराब कारोबार पर भी बड़ी कार्रवाई की। इस पूरे अभियान को जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

RSS Film: ‘1925’ क्या संघ के हर रहस्य से पर्दा उठा पाएगी? जानिए फिल्म का पूरा रिव्यू!

RSS Film: सिनेमाई पर्दे पर एक ऐसी कहानी दस्तक दे रही है, जो देश...

हनुमान जन्मभूमि: आंजन धाम की महिमा और दिव्य इतिहास

Hanuman Janmabhoomi Hanuman Janmabhoomi: पावन धरा झारखंड के गुमला जिले में स्थित आंजन धाम, वह...

Bihar Education: अब बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में होगी AI की पढ़ाई, छात्रों के लिए सुनहरे भविष्य की राह खुली

Bihar Education: ज्ञान की नई किरण, प्रगति का नया सवेरा। अब बिहार के युवा...

Bihar Crime News: वैशाली में ऑल्टो कार में मिली युवक की खून से लथपथ लाश

Bihar Crime News: जब सड़कें भी ख़ून से रंग जाएं और गाड़ियां बन जाएं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें