spot_img

मधुबनी माले की 16 सदस्यीय नई कमेटी भूषण सिंह की अगुवाई में करेगा CAA,NRC का विरोध

spot_img
- Advertisement -
  • मुख्य बातें
  • भाकपा माले का प्रखंड सम्मेलन आयोजित
  • फिर से प्रखंड सचिव चुने गए भूषण सिंह
  • एनआरसी,सीएए व एनआरपी के खिलाफ आन्दोलन रहेगा जारी

आकिल हुसैन, मधुबनी, देशज टाइम्स। भाकपा माले का छठा  प्रखंड सम्मेलन जयनगर बस्ती पंचायत स्थित शहीद नरेंद्र ठाकुर नगर में आयोजित किया गया। रजनीश कुमार व चलित्तर पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पर्यवेक्षक उत्तिम पासवान  ने कहा, आज देश के अंदर गरीब व दलित विरोधी काला कानून एनआरपी, सीएए व एनपीआर को देश की जनता पर थोपा जा रहा है। दूसरी ओर, बिहार के अंदर बिहार सरकार की ओर से जल जीवन हरियाली के नाम पर बांध व सड़क किनारे पोखरा भिंडा व रेलवे की भूमि पर वर्षो से बसे  भूमिहीन गरीबों को स्थानीय प्रशासन की ओर से बिना वैकल्पिक व्यवस्था के ही उजाड़ा गया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा, रेल प्रशासन की ओर से अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सैकड़ों की संख्या में गरीबों को नोटिस जारी किया गया,जो बिल्कुल निंदनीय है। इसके खिलाफ भाकपा माले मजबूती से आंदोलन करेगी। प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने अपने कार्यकाल के रिपोर्ट प्रतिनिधियों के समक्ष पेश किए। इसको सभी प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से पारित करते हुए सर्वसम्मति से 16 सदस्यीय  नई प्रखंड कमेटी का गठन किया।इसमें सर्वसम्मति से छठी बार भूषण सिंह को प्रखंड सचिव के रूप में चुना गया।

- Advertisement -

चलितर पासवान,मो. मुस्तफा, कासिंदर यादव,मो. तसलीम, मो. भोला, प्रमिला देवी, फूलों देवी,अमरनाथ तिवारी,मो. साबिर,सूरज यादव, महेश्वर पासवान,श्रवण पासवान,अवधेश राय, रजनीश कुमार,गुड्डू गुप्ता समेत अन्य ने विचार रखे। मौके पर मो. हसनैन, ललित राय,सुधीर सिंह,चंदन राय,मो. यूनुस, गीता देवी, महाशंकर कसेरा, मालती देवी, मुसाई पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।मधुबनी माले की 16 सदस्यीय नई कमेटी भूषण सिंह की अगुवाई में करेगा CAA,NRC का विरोधमधुबनी माले की 16 सदस्यीय नई कमेटी भूषण सिंह की अगुवाई में करेगा CAA,NRC का विरोध

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...