spot_img

दरभंगा में सुपर स्पेशलियटी अस्पताल का निर्माण पड़ा अधूरा, 7 डॉक्टरों की हो गई नियुक्ति

spot_img
- Advertisement -
दरभंगा में सुपर स्पेशलियटी अस्पताल का निर्माण पड़ा अधूरा, 7 डॉक्टरों की हो गई नियुक्ति
दरभंगा में सुपर स्पेशलियटी अस्पताल का निर्माण पड़ा अधूरा, 7 डॉक्टरों की हो गई नियुक्ति

दरभंगा, देशज न्यूज (DeshajNews)। डीएमसीएच परिसर में निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। पर, सरकार की ओर से बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के मकसद से डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस अस्पताल में अब तक चार विभाग न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, कार्डियोथोरेसिक व वेस्कुलर सर्जरी के सात डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में आग, छत पर रखे प्लास्टिक के कैरेट धू-धू कर जले, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत 150 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अस्पताल में यूनाइट्रोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, नैपरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक, समेत कई अन्य विभाग व आईसीयू मिलाकर 210 बेड होंगे। इस भवन में मरीजों की सुविधा के लिए 8 लिफ्ट, मरीजों को ट्रॉली से ले जाने के लिए रैप और पीने के लिए स्वच्छ पानी व शौचालय की व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -

यहां इलाज के लिए मरीजों को सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके बाद यहां के मरीज को इन रोगों से संबंधित बीमारियों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस बाबत डीएमसीएच के प्राचार्य एचएन झा बताते हैैं, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, कार्डियोथोरेसिक और वेस्कुलर सर्जरी चार विभाग में 7 डॉक्टरों की बहाली हो चुकी है। उन्होंने बताया, फिलहाल छह डॉक्टर हमारे यहां उपलब्ध हैं। एक डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति आईजीएमएस में की गई है। कारण, यहां सर्जरी की व्यवस्था नहीं है। जैसे ही, अस्पताल में सर्जरी की व्यवस्था चालू हो जाएगी। उनकी प्रतिनियुक्ति स्वतः ही खत्म हो जाएगी। वे यहां आकर कार्यरत हो जाएंगे।दरभंगा में सुपर स्पेशलियटी अस्पताल का निर्माण पड़ा अधूरा, 7 डॉक्टरों की हो गई नियुक्तिदरभंगा में सुपर स्पेशलियटी अस्पताल का निर्माण पड़ा अधूरा, 7 डॉक्टरों की हो गई नियुक्ति दरभंगा में सुपर स्पेशलियटी अस्पताल का निर्माण पड़ा अधूरा, 7 डॉक्टरों की हो गई नियुक्ति

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...