back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Bihar में रिश्वतखोरी का चरम खुलासा | Madhubani में नियोजन पदाधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर, Saran में कनीय अभियंता गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement - Advertisement

मधुबनी में नियोजन पदाधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर, सारण में कनीय अभियंता गिरफ्तार। सारण में कनीय अभियंता ₹50 हजार घूस लेते रंगे हाथ धराए हैं। इन्हें निगरानी टीम ने दबोचा। बड़ी कार्रवाई मधुबनी में हुई है। यहां, नियोजन पदाधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत की रकम संग दबोचे गए हैं।@सारण/मधुबनी, देशज टाइम्स टीम

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, 10 लाख के बिल पास कराने के लिए 5% कमीशन मांग रहा था इंजीनियर, निगरानी ने पकड़ा। सारण पंचायत भवन में ही इंजीनियर ने मांगी घूस, जाल बिछाकर निगरानी ने धर दबोचा। 4 महीने में तीसरी गिरफ्तारी, छपरा और सारण में लगातार भ्रष्ट कर्मी बेनकाब। ₹50 हजार लेते ही रंगे हाथ दबोचा गया अभियंता, तरैया प्रखंड क्वार्टर तक छापेमारी@सारण/मधुबनी, देशज टाइम्स टीम

- Advertisement -

भूपट्टी चौक पर रिश्वतखोरी! मधुबनी के नियोजन पदाधिकारी और ऑपरेटर गिरफ्तार। सारण से मधुबनी तक निगरानी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घूसखोरों पर टूटा कानून का शिकंजा। कोर्ट के बाहर सुधा मिल्क पार्लर से लेकर पंचायत भवन तक, हर जगह पकड़े जा रहे भ्रष्ट कर्मचारी। बिहार में रिश्वतखोरी का खुलासा, निगरानी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप@सारण/मधुबनी, देशज टाइम्स टीम

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: यूपी से आकर मधुबनी में ज्वेलरी दुकानों पर करते थे हाथ साफ, ग्रामीणों ने दबोचा तो उगले सारे राज... पढ़िए बड़े रैकेट का खुलासा

सारण और मधुबनी में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कनीय अभियंता और नियोजन पदाधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

सारण/मधुबनी, देशज टाइम्स टीम: निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में पटना से पहुंची टीम ने कनीय अभियंता राजा करीम को ₹50 हजार की घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। वहीं, मधुबनी जिले के बाबूबरही भूपट्टी चौक से जिला नियोजन पदाधिकारी मुणाल कुमार चौधरी और उनके कम्प्यूटर आपरेटर राहुल को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया गया।

सारण में कार्रवाई

गिरफ्तार अभियंता राजा करीम, पंचायती राज विभाग में कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। गिरफ्तारी चकिया पंचायत भवन से हुई, जहां एजेंसी से ₹50 हजार घूस लेते ही निगरानी टीम ने उन्हें पकड़ लिया। अभियंता पर आरोप है कि पंचायत क्षेत्र में कराए गए कार्यों के ₹10 लाख भुगतान के लिए उन्होंने 5% कमीशन की मांग की थी।

शिकायत एजेंसी ने पटना स्थित निगरानी विभाग को दी, जिसके बाद यह जाल बिछाया गया। पूछताछ के क्रम में टीम अभियंता को तरैया प्रखंड स्थित उनके क्वार्टर पर ले जाकर जांच कर रही है।

4 महीने में तीसरी गिरफ्तारी

सारण जिले में 4 महीने के अंदर यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। 1 अगस्त को छपरा शहर स्थित भू-अर्जन कार्यालय के किरानी आकाश मुकुंद को ₹30 हजार की रिश्वत लेते निगरानी ने पकड़ा था। इससे पहले 10 जून को छपरा नगर निगम के किरानी सूर्य मोहन को ₹60 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Rape: मुजफ्फरपुर में मामा के घर आई नाबालिग से दुष्कर्म

मधुबनी में गिरफ्तारी

निगरानी विभाग की टीम ने जिला नियोजन पदाधिकारी मुणाल कुमार चौधरी और उनके कम्प्यूटर आपरेटर राहुल को भूपट्टी चौक, बाबूबरही से पकड़ा। दोनों को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर जिला परिसदन, मधुबनी लाया गया है। यहां दोनों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई निगरानी विभाग कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Indian Railways News: सुपरफास्ट का 'ढोंग' खत्म, रेलवे ने 77 ट्रेनों से हटाया टैग, अब नहीं लगेगा अतिरिक्त शुल्क!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

RSS Film: ‘1925’ क्या संघ के हर रहस्य से पर्दा उठा पाएगी? जानिए फिल्म का पूरा रिव्यू!

RSS Film: सिनेमाई पर्दे पर एक ऐसी कहानी दस्तक दे रही है, जो देश...

हनुमान जन्मभूमि: आंजन धाम की महिमा और दिव्य इतिहास

Hanuman Janmabhoomi Hanuman Janmabhoomi: पावन धरा झारखंड के गुमला जिले में स्थित आंजन धाम, वह...

Bihar Education: अब बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में होगी AI की पढ़ाई, छात्रों के लिए सुनहरे भविष्य की राह खुली

Bihar Education: ज्ञान की नई किरण, प्रगति का नया सवेरा। अब बिहार के युवा...

Bihar Crime News: वैशाली में ऑल्टो कार में मिली युवक की खून से लथपथ लाश

Bihar Crime News: जब सड़कें भी ख़ून से रंग जाएं और गाड़ियां बन जाएं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें