spot_img

Bihar Assembly Elections: चुनाव की घड़ी करीब…दुर्गापूजा मनाइए फिर चुनाव में जुट जाइए…

spot_img
- Advertisement -

बिहार विधानसभा चुनाव की बड़ी तैयारी बीच दशहरा में शुरू हो चुकी है। दीपावली से पहले शायद चुनाव की तारीखों की घोषणा हो जाए, ऐसा संभव हो सकता है। वैसे फिलहाल, 6 अक्टूबर तक के बड़े निर्देश में सभी स्थानांतरण-तैनाती पूरी करने के आदेश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से आ गए हैं।@चुनावी कांव-कांव देशज टाइम्स पॉलिटिकल डेस्क।

- Advertisement -

Bihar Assembly Elections: गृह जिले में पोस्टिंग नहीं

जानकारी के अनुसार, चुनाव की घड़ी करीब आ गई है! इसको लेकर, चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, गृह जिले में पोस्टिंग पर रोक लगा दी है। अधिकारियों के तबादले पूरी करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

- Advertisement -

Bihar Assembly Elections: प्रशासनिक मशीनरी को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने की सारी कसरतें तेज

अधिकारी तबादलों के बाद उम्मीद है कि चुनावी तारीखों की घोषणा हो जाएगी। हालांकि, इस दौरान गृह जिले में पोस्टिंग पर रोक लगा दी गई है। तीन साल पूरा होने वालों का अनिवार्य तबादला कर दिया गया है। इसको –लेकर निष्पक्ष चुनाव का संदेश साफ है। वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। प्रशासनिक मशीनरी को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने की सारी कसरतें तेज हों गईं हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  अब पटना हाई कोर्ट में नहीं होगी इंटरनेट की समस्या! कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश, अधिवक्ताओं को मिलेगी राहत

Bihar Assembly Elections: 6 अक्टूबर तक ट्रांसफर-तैनाती प्रक्रिया पूरी करने के चुनाव आयोग के सख्त निर्देश

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव की तारीखों को लेकर प्रदेश की राजनीति और आम जनता में उत्सुकता बढ़ी है।

Bihar Assembly Elections: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किए निर्देश

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने चुनाव तैयारियों के तहत मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में 6 अक्टूबर तक सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मियों के स्थानांतरण और तैनाती की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Bihar Assembly Elections: ट्रांसफर-तैनाती के सख्त नियम

किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की तैनाती उनके गृह जिले में नहीं की जाएगी। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों का कार्यकाल 30 नवंबर तक तीन साल पूरा हो रहा है, उनका स्थानांतरण अनिवार्य होगा। इस कदम का उद्देश्य है निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना, ताकि प्रशासनिक मशीनरी पर पक्षपात का आरोप न लगे। स्थानांतरण और तैनाती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी विस्तृत रिपोर्ट चुनाव आयोग को उपलब्ध कराई जाएगी।

Bihar Assembly Elections: राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

पत्र के बाद राजनीतिक दल और उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ गई है। सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्षी दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। जनता भी यह जानने के लिए उत्सुक है कि चुनाव आयोग कब तारीखों की घोषणा करेगा।

यह भी पढ़ें:  बिहार में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा! शहरी इलाकों में 100% तक बढ़े दाम, जानिए -जमीन-मकान पर अब हर साल कितना % बढ़ेगा सर्किल रेट

Bihar Assembly Elections:निष्पक्ष चुनाव की तैयारी

आयोग हमेशा निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव पर जोर देता रहा है। गृह जिले में पोस्टिंग पर रोक और तीन साल पूरे करने वालों के अनिवार्य तबादले से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो।

Bihar Assembly Elections: जल्द आ सकती है चुनावी घोषणा

विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे ही 6 अक्टूबर तक प्रशासनिक कवायद पूरी होगी, मुख्य चुनाव आयुक्त बिहार दौरे पर आएंगे और विधानसभा चुनाव की तारीखों की औपचारिक घोषणा करेंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

गोपालगंज में UP से आई बारात, स्टेज पर खून: फरमाइशी गाना नहीं बजाया तो डांसर को मार दी गोली… ऑन द स्पॉट MUDER!

Gopalganj Crime News: गोपालगंज में एक शादी समारोह में फरमाइशी गाना न बजाने पर डांसर सोनू गोंड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने#GopalganjCrime,#BiharNews,#DancerShot

GOOD NEWS: अब शाम को भी पढ़ेंगे छात्र! बिहार के 10 कॉलेजों में शुरू होंगी इवनिंग क्लासें, AN कॉलेज भी बनेगा डीम्ड यूनिवर्सिटी

Bihar Education News: बिहार उच्च शिक्षा विभाग ने 10 प्रमुख कॉलेजों में शाम की कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव राज्यपाल सचिवालय को भेजा है, जिससे छात्रों के लिए नए अवसर खुलेंगे।#BiharEducation,#EveningClasses,#ANCollege

बिहार के छात्रों को झटका या फायदा? अब इंटर्नशिप के बिना नहीं मिलेगी ग्रेजुएशन की डिग्री!

Bihar Education: बिहार के विश्वविद्यालयों में स्नातक की डिग्री के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। लोकभवन के निर्देशानुसार, चौथे सेमेस्टर के छात्रों को 120 घंटे की इंटर्नशिप#BiharEducation,#BiharUniversity,#InternshipNews

अब पटना हाई कोर्ट में नहीं होगी इंटरनेट की समस्या! कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश, अधिवक्ताओं को मिलेगी राहत

Patna High Court: पटना हाई कोर्ट परिसर में हाई स्पीड इंटरनेट और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने के मामले पर कोर्ट ने बड़ा निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद की खंडपीठ#PatnaHighCourt,#BiharNews,#InternetConnectivity