रातों-रात बदल गई जिंदगी! मुजफ्फरपुर में महिला हेडमास्टर के घर हुई लाखों की डकैती। घर तोड़कर घुसे अपराधी। 24 लाख नकद। 20 लाख के गहने लूटकर फरार। झिकटी गांव में रात के अंधेरे में बड़ी वारदात, महिला हेडमास्टर का परिवार सदमे में।@ मुजफ्फरपुर देशज टाइम्स।
Muzaffarpur | घर के सभी सदस्य कमरे में बंद
सपनों का पैसा लुटा! बेटे की पढ़ाई के लिए जमा धन ले उड़े अपराधी। मुजफ्फरपुर में डकैती की वारदात ने पूरे इलाके में फैलाई डर। घर के सभी सदस्य कमरे में बंद, अपराधियों ने अंजाम दी लाखों की डकैती। कुढ़नी थाना क्षेत्र में हुई बड़ी वारदात, पुलिस जांच में जुटी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे। अपराधियों की तलाश में पुलिस अलर्ट।@ मुजफ्फरपुर देशज टाइम्स।
Muzaffarpur | महिला हेडमास्टर के घर लाखों की डकैती
मुजफ्फरपुर देशज टाइम्स। जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के झिकटी गांव में बुधवार देर रात एक बड़ी डकैती की वारदात सामने आई। बदमाशों ने महिला हेडमास्टर कामिनी कुमारी के घर में घुसकर लाखों की डकैती को अंजाम दी।
Muzaffarpur | घर के दरवाजे तोड़कर भीतर घुसे अपराधी
बदमाश घर के दरवाजे तोड़कर भीतर घुसे। घर के सभी सदस्यों को कमरे में बंद कर चोरी की वारदात अंजाम दी गई। चोरी में 24 लाख रुपये नकद और लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के गहने लूटे गए।
Muzaffarpur | डकैती से परिवार गहरे सदमे में
महिला हेडमास्टर ने बताया कि जमा पूंजी उनके बेटे की उच्च शिक्षा के लिए थी, जिसे विदेश भेजना था। इतनी बड़ी डकैती से परिवार गहरे सदमे में है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने कुढ़नी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले की गहनता से छानबीन और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस घटना ने इलाके में भय और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है।