मुजफ्फरपुर के गायघाट में 3 साल के बच्चे रिशु का अपहरण। बड़ी सनसनी है। जहां, शक पड़ोसी पर है। गायघाट में बच्चे के अगवा होने के बाद से परिवार सदमे में हैं। चारों तरफ सनसनी है जहां, शाम को खेलते-खेलते 3 साल का रिशु अचानक गायब हो गया। वारदात, मुजफ्फरपुर के गायघाट के सहनी बस्ती का है। यहां से 3 वर्षीय बच्चे का रहस्यमयी अपहरण पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। वैसे, पूरी वारदात पुरानी रंजिश से जुड़कर सामने आई है। पुलिस की तहकीकात तेज है।@गायघाट,देशज टाइम्स मुजफ्फरपुर।
Muzaffarpur: Gaighat में 3 वर्षीय बच्चे रिशु कुमार का अपहरण, परिवार और पड़ोसी में विवाद
मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र में एक तीन वर्षीय बच्चे रिशु कुमार के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना थाने से मात्र 200 मीटर दूर सहनी बस्ती की है।@गायघाट,देशज टाइम्स मुजफ्फरपुर।
रातभर बच्चे की तलाश, देर शाम थाना पहुंचे परिजन-तहकीकात
बच्चे की मां रेखा देवी ने गुरुवार शाम हुई घटना की शिकायत रात 9 बजे थाने में दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा शाम साढ़े 6 बजे घर के दरवाजे पर खेल रहा था और अचानक गायब हो गया। पूरे परिवार ने रातभर बच्चे की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
संदिग्ध और पारिवारिक विवाद
बच्चे के दादा नरेश सहनी ने पड़ोसी शंकर सहनी पर शक जताया है। उनका कहना है कि शंकर का बेटा मिंटू सहनी अपने साथियों के साथ मिलकर उनके पोते का अपहरण कर सकता है। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है।
थानाध्यक्ष सरुण कुमार मंडल ने बताया
थानाध्यक्ष सरुण कुमार मंडल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने बच्चे की जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया। परिवार में मातम का माहौल है और आसपास के लोग भी चिंतित हैं। परिजन लगातार बच्चे की खोज में जुटे हुए हैं।