spot_img

तेज रफ्तार थार गाड़ी डिवाइडर से टकराई, 3 युवतियों समेत 5 की मौत

spot_img
- Advertisement -

गुरुग्राम में शनिवार सुबह गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें तीन युवतियों और दो युवकों सहित कुल 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार गाड़ी के परखच्चे उड़ गए

- Advertisement -

हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब थार तेज रफ्तार में दिल्ली से रोहतक की ओर जा रही थी। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और थार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और थार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कार में तीन लड़के और तीन लड़कियां सवार थे। मौके पर ही दो लड़के और 2 लड़कियों की मौत हो गई. वहीं एक अन्य की अस्पताल में मौत हुई।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं. बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत हुई है, वो किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। हालांकि अभी तक उनकी सही पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों में से एक युवती की पहचान प्रतिष्ठा मिश्र के रूप में हुई है।

- Advertisement -

कैसे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, थार गाड़ी में तीन युवक और तीन युवतियां सवार थीं। सभी उत्तर प्रदेश से गुरुग्राम किसी काम से आए थे। जैसे ही गाड़ी नेशनल हाइवे 48 से राजीव चौक की ओर जाने वाले एग्जिट नंबर 9 से उतरी, चालक ने तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खो दिया। गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और देखते ही देखते मलबे में बदल गई।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दिल्ली से पटना का सफर 5 घंटे से कम में! 10 हजार करोड़ वाला बुलेट ट्रेन, जानिए – कब से दौड़ेगी बिहार में...

Bihar Bullet Train: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि पटना को जल्द ही बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। दिल्ली-पटना का सफर सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में पूरा होगा।#BiharBulletTrain,#PatnaDelhi,#AshwiniVaishnaw

गोपालगंज में UP से आई बारात, स्टेज पर खून: फरमाइशी गाना नहीं बजाया तो डांसर को मार दी गोली… ऑन द स्पॉट MUDER!

Gopalganj Crime News: गोपालगंज में एक शादी समारोह में फरमाइशी गाना न बजाने पर डांसर सोनू गोंड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने#GopalganjCrime,#BiharNews,#DancerShot

GOOD NEWS: अब शाम को भी पढ़ेंगे छात्र! बिहार के 10 कॉलेजों में शुरू होंगी इवनिंग क्लासें, AN कॉलेज भी बनेगा डीम्ड यूनिवर्सिटी

Bihar Education News: बिहार उच्च शिक्षा विभाग ने 10 प्रमुख कॉलेजों में शाम की कक्षाएं शुरू करने का प्रस्ताव राज्यपाल सचिवालय को भेजा है, जिससे छात्रों के लिए नए अवसर खुलेंगे।#BiharEducation,#EveningClasses,#ANCollege

बिहार के छात्रों को झटका या फायदा? अब इंटर्नशिप के बिना नहीं मिलेगी ग्रेजुएशन की डिग्री!

Bihar Education: बिहार के विश्वविद्यालयों में स्नातक की डिग्री के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। लोकभवन के निर्देशानुसार, चौथे सेमेस्टर के छात्रों को 120 घंटे की इंटर्नशिप#BiharEducation,#BiharUniversity,#InternshipNews