back to top
27 सितम्बर, 2024
spot_img

BSF DG संजय सिंघल पहुंचे Bihar-Nepal Border पर, 47 वाहिनी रक्सौल और मैत्री ब्रिज पर Strict Instructions

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

BSF DG संजय सिंघल का बिहार-नेपाल सीमा दौरा, सीमा सुरक्षा पर विशेष बैठक।नेपाल से लगे सीमांत क्षेत्रों का निरीक्षण, DG ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश। BSF महानिदेशक ने सीमा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा को लेकर किया विस्तृत विचार-विमर्श। 47 वाहिनी रक्सौल और मैत्री ब्रिज का DG ने लिया जायजा, सीमा पार अपराध पर बैठक।

सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक संजय सिंघल ने नेपाल से लगे बिहार सीमांत क्षेत्र का दौरा किया

पटना, 26 सितंबर 2025: सशस्त्र सीमा बल (BSF) के महानिदेशक श्री संजय सिंघल, भा.पु.से. अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान नेपाल से लगे बिहार के सीमांत क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुजफ्फरपुर मुख्यालय, रक्सौल भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र, मैत्री ब्रिज रक्सौल और 47वीं वाहिनी रक्सौल का दौरा कर क्षेत्र की प्रशासनिक और प्रचालनात्मक स्थिति का जायजा लिया।

दौरे की मुख्य गतिविधियाँ

एकीकृत चेक पोस्ट रक्सौल में भारत के सहयोगी एजेंसियों के साथ बैठक कर सीमा पार अपराध, तस्करी, सुगम आवागमन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों को सीमा सुरक्षा और संचालन से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  Bihar में Home Minister Amit Shah की सुरक्षा में चूक... सेंधमारी... काफिले में घुसी कार... फूली सांस

सीमांत मुख्यालय पटना में समीक्षा

आज महानिदेशक महोदय सीमांत मुख्यालय, पटना पहुँचे, जहाँ श्री निशीत कुमार उज्ज्वल, भापुसे, महानिरीक्षक सीमांत पटना ने भारत-नेपाल सीमा और बिहार एवं झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात सभी बटालियनों के कार्यों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी।

महानिदेशक के दिशा-निर्देश

सीमा क्षेत्र के लोगों में सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना बढ़ाने पर बल दिया। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के बेहतर नियंत्रण और प्रबंधन के लिए सीमांत मुख्यालय के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। बेहतर सीमा प्रबंधन हेतु आवश्यक रणनीतिक और प्रशासनिक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरे से सीमा सुरक्षा में सुधार, तस्करी नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा के लिए BSF की तैयारियों को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के Singhwara बिरदीपुर मोड़ के पास शराब तस्करी का भंडाफोड़, 1 ट्रक, 1477 लीटर विदेशी शराब@Simri Police की बड़ी कार्रवाई

दरभंगा की सिमरी पुलिस का बड़ा खुलासा: 1477 लीटर विदेशी शराब जब्त, 1 ट्रक...

Bihar में Home Minister Amit Shah की सुरक्षा में चूक… सेंधमारी… काफिले में घुसी कार… फूली सांस

पटना, देशज टाइम्स: विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के बीच बिहार में केंद्रीय गृह...

October 1st से बड़े बदलाव! LPG, रेलवे, UPI और पेंशन पर सीधे असर, 5 चीजें बदलेंगी आपकी जिंदगी

1 अक्टूबर से बड़े बदलाव! LPG, रेलवे, UPI और पेंशन पर सीधे असर। अक्टूबर...

NCERT GOOD NEWS | भेदभाव खत्म! अब CBSE, ICSE या बिहार बोर्ड—सभी छात्रों के लिए एक जैसा दर्जा और अवसर,10वीं-12वीं मार्कशीट अब हर जगह...

अब सभी बोर्ड की 10वीं-12वीं मार्कशीट होगी बराबरी की मान्यता, सरकारी नौकरियों और कॉलेज...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें