back to top
28 सितम्बर, 2024
spot_img

Indian cricket में Big change | BCCI के नए बॉस बनें Mithun Manhas, बिहार ने रचा इतिहास…उम्र 24 साल, हर्षवर्धन संभालेंगे Bihar Cricket Association की कमान

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

BCCI का नया चेहरा: Indian cricket में Big change | BCCI के नए बॉस बनें Mithun Manhas, बिहार ने रचा इतिहास…उम्र 24 साल, हर्षवर्धन संभालेंगे Bihar Cricket Association की कमान। मिथुन मन्हास बने अध्यक्ष, बिहार से इतिहास रच गए हर्षवर्धन। 24 साल की उम्र में Bihar Cricket Association का अध्यक्ष बने हर्षवर्धन, बनाया रिकॉर्ड। BCCI में बड़ा बदलाव: राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष बने रहेंगे, राघुराम भट बने कोषाध्यक्ष।@देशज टाइम्स स्पोर्टस

94वीं AGM में हुआ ऐलान—मिथुन मन्हास BCCI अध्यक्ष

94वीं AGM में हुआ ऐलान—पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास BCCI अध्यक्ष, कई समितियों में बदलाव। प्रज्ञान ओझा और RP सिंह सीनियर सेलेक्शन कमेटी में शामिल, अजित अगरकर रहेंगे चेयरमैन।@देशज टाइम्स स्पोर्टस

 IPL गवर्निंग काउंसिल में नया नाम—खैरुल जमाल मजूमदार

महिला क्रिकेट में बड़ा बदलाव: नीतू डेविड की जगह अमिता शर्मा बनीं सेलेक्शन कमेटी प्रमुख। 24 वर्षीय हर्षवर्धन ने रचा इतिहास—BCA के सबसे युवा अध्यक्ष बने। IPL गवर्निंग काउंसिल में नया नाम—मिजोरम के खैरुल जमाल मजूमदार बने सदस्य।

WPL की कमान जयेश को, BCCI Apex Council में जय

BCCI Apex Council में जयदेव शाह की एंट्री, WPL कमेटी की कमान जयेश जॉर्ज को। BCA ने जताया भरोसा: “युवा क्रिकेटरों के लिए नए अवसर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर हमारी प्राथमिकता”@देशज टाइम्स स्पोर्टस

बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बने मिथुन मन्हास, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की कमान हर्षवर्धन के नाम 

मुंबई/पटना, देशज टाइम्स | दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का नया अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए हर्षवर्धन ने मात्र 24 वर्ष की उम्र में इतिहास रच दिया है।

बीसीसीआई में बड़े बदलाव

रविवार को मुंबई में हुई बीसीसीआई की 94वीं वार्षिक आम बैठक में यह निर्णय लिया गया। अगस्त में रोजर बिन्नी के इस्तीफे के बाद से अध्यक्ष पद खाली था, जिसे अब मन्हास ने संभाल लिया है। राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष बने रहेंगे, जबकि देवजीत सैकिया सचिव पद पर कायम रहेंगे।

अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति

पूर्व स्पिनर राघुराम भट नए कोषाध्यक्ष बने। पिछले कोषाध्यक्ष प्रभावतेज सिंह भाटिया को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। वरिष्ठ पुरुष चयन समिति में प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह को शामिल किया गया है। यह समिति 2026 टी20 विश्व कप तक कार्य करेगी।

एस शरथ को अब जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व सौराष्ट्र कप्तान जयदेव शाह बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल में शामिल हुए। मिजोरम के खैरुल जमाल मजूमदार आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य बने।

महिला चयन समिति की नई अध्यक्ष अमिता शर्मा बनीं। उनकी टीम में श्यामा डे, सुलक्षणा नाइक, जया शर्मा और श्रावंती नायडू शामिल हैं। विमेंस प्रीमियर लीग समिति की अध्यक्षता जयेश जॉर्ज करेंगे।

मन्हास का क्रिकेट करियर

अक्टूबर में 46 वर्ष के होने वाले मन्हास भारतीय घरेलू क्रिकेट के दिग्गज रहे हैं। उन्होंने 157 प्रथम श्रेणी मैचों में 9714 रन, 130 लिस्ट-ए मैचों में 4126 रन और 91 टी20 मुकाबलों में 1170 रन बनाए। संन्यास के बाद वे कोचिंग में सक्रिय रहे और कई आईपीएल टीमों से जुड़े।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का नया चेहरा: 24 साल के हर्षवर्धन

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के 2025 के चुनाव में हर्षवर्धन निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। 24 वर्ष की आयु में इस पद पर पहुंचकर उन्होंने बीसीए के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया।

उनके साथ प्रिया कुमारी उपाध्यक्ष, जियाउल आरेफिन सचिव, अभिषेक नंदन कोषाध्यक्ष और रोहित कुमार संयुक्त सचिव बने। राजेश कुमार प्रबंध समिति सदस्य और ज्ञानेश्वर गौतम शासी परिषद सदस्य चुने गए।

हर्षवर्धन का बयान

हर्षवर्धन ने कहा,
“इतनी कम उम्र में यह जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए सम्मान और गर्व की बात है। अपनी टीम के साथ हम बिहार क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अथक प्रयास करेंगे।”

बीसीए का संकल्प

बीसीए ने अपने बयान में कहा:

हमारी प्राथमिकता जमीनी स्तर पर क्रिकेट को मजबूत करना होगी। मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार करना और राज्यभर के युवाओं व महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों को अधिक अवसर उपलब्ध कराना होगा। चुनाव प्रक्रिया सेवानिवृत्त आईएएस एम. मोदासिर की देखरेख में सम्पन्न हुई।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के Jogiara-Kamataul Road पर बाइक की ठोकर से किशोर जख्मी

जाले, देशज टाइम्स | जोगियारा-कमतौल मुख्य मार्ग पर देउरा-बंधौली पंचायत के देउरा बाजार में...

412 स्थलों पर निगहबानी के बीच कैसे मनेंगी Darbhanga में Durga Puja, जानिए क्या है Civil Dress Policing PLAN

दरभंगा में चल रहे दुर्गा पूजा के बीच प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।...

बिरौल की शिक्षिका —पुष्पा कुमारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 3 गिरफ्तार@बड़ा अभियान…10 अपराधगर्द, SHO Chandramani के RADAR पर ‘पति’

बिरौल में पुलिस का बड़ा अभियान, 10 अपराधी गिरफ्तार—पुष्पा कुमारी हत्याकांड के नामजद आरोपी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें