मनोज कुमार झा, अलीनगर, दरभंगा | प्रखंड क्षेत्र के गरौल पंचायत के मिर्जापुर गांव की तीन बच्चों की मां, जिसे उसके पति ने पाँच वर्ष पूर्व छोड़ दिया था, वह शादी का झांसा देकर शोषण का शिकार बनी। मामला मधुबनी जिले के भेजा थाना क्षेत्र के बहेड़ा गांव निवासी जैद आलम से जुड़ा है।
शादी का झांसा और …कराया अबॉर्शन
पीड़िता खुशबुन निसां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले गलत नंबर डायलिंग के दौरान उसकी पहचान जैद आलम से हुई।
इस पहचान के बाद जैद ने लगातार शादी का वादा किया और उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
महिला ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसका एक बार अबॉर्शन भी कराया गया।
जब आरोपी ने शादी से इनकार किया, तो महिला ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी।
आरोपी ने अपने घर फोन कर दिया, जिसके बाद
रविवार की मध्य रात्रि को जैद आलम पीड़िता के घर आ पहुंचा और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया।
महिला द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीण जमा हो गए।
इस बीच आरोपी ने अपने घर फोन कर दिया, जिसके बाद उसका भाई मसऊद आलम और अन्य लोग चारपहिया वाहन से मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों द्वारा बुलाई गई सामाजिक पंचायत के दौरान मसऊद ने चालाकी से अपने भाई जैद को भगा दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया
ग्रामीणों ने मसऊद को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के पहुंचते ही पीड़िता ने पूरी घटना बताई और मसऊद सहित अन्य अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी व सहयोग का आरोप लगाया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मसऊद आलम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।