spot_img

मकर संक्रांति पर राधे-रानी पकड़ी चरखी और ठाकुर जी ने सोने-चांदी की पतंग उड़ाई 

spot_img
- Advertisement -

 मंदिरों में सजी पतंगों की झांकियां

जयपुर,देशज न्यूज।मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार को पतंगोत्सव के तहत छोटीकाशी के देवालयों में ठाकुर जी सोने-चांदी की पतंग उड़ाई। इस दौरान पतंगों की झांकी सजाई गई। साथ ही ठाकुर जी को तिल के व्यंजनों का भोग लगाया गया। गोविंद देव जी मंदिर में ठाकुर जी चांदी की चरखी से सोने-चांदी की पतंग उड़ाई। अक्षरधाम मंदिर में पतंगों की विशेष झांकी सजाई गई। गोनेर रोड स्थित लक्ष्मी जगदीश मंदिर में पंचामृत अभिषेक के बाद भगवान को विशेष सतरंगी पोशाक धारण करवाई गई।
दुगापुर्रा स्थित दुगामार्ता मंदिर में फीणी और खीचड़े का भोग लगाया गया। जगतपुरा स्थित कृष्ण बलराम मंदिर में पतंगों की झांकी सजाने के साथ ही भगवान के विशेष फूल बंगला झांकी, मोती का बंगला सजाया गया और गीता वितरित की गई। प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर (नाहरगढ़ रोड), राधा दामोदर मंदिर (बनीपार्क), इस्कॉन मंदिर, कनक बिहारी मंदिर व गीता गायत्री मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी झांकियां सजाई गई।
 
दान-पुण्य के साथ श्रद्धा भी लगाई डुबकी 
 
लोगों ने पतंगबाजी के अलावा दान पुण्य भी खूब किया। घरों में महिलाओं ने सूर्यदेव और भगवान शिव की पूजा अर्चना की। घर-घर में पकवान बनाए गए। चौराहों से लेकर गोशाला तक पशुओं को हरा चारा खिलाया गया। वहीं आस्थावानों ने तिल, गुड़, वस्त्र आदि का दान किया मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने जमकर दान-पुण्य किया।  इस मौके पर लोगों ने मंदिरों में देवदर्शन के बाद दान-पुण्य किया। इसके साथ गलता कुंड में लोगों ने श्रद्धा की डुबकी लगाई और दान-पुण्य का दौर चलता रहा। जानकारी के अनुसार दान-पुण्य का दौर 15 जनवरी को भी रहेगा। वहीं सुहागिन महिलाओं ने 14-14 वस्तुए भी कल्पी गई। मकर संक्रांति पर राधे-रानी पकड़ी चरखी और ठाकुर जी ने सोने-चांदी की पतंग उड़ाई मकर संक्रांति पर राधे-रानी पकड़ी चरखी और ठाकुर जी ने सोने-चांदी की पतंग उड़ाई 
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...