spot_img

बाइक पर आए अपराधियों की दुस्साहस, कटिहार में सीएसपी संचालक से 7 लाख रुपए की लूट 

spot_img
- Advertisement -
कटिहार,देशज न्यूज। मदाबाद थाना क्षेत्र के भोलामारी गांव के समीप महानंदा बांध पर अपाची मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने गुज्जी महानंद टोला के सीएसपी संचालक तृप्ति मंडल के पति दीनबंधु मंडल से सात लाख रुपए छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एमएसएच फखरी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है।

दीनबंधु मंडल ने बताया, गुज्जी महानंद टोला में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सीएसपी उसकी पत्नी तृप्ति मंडल के नाम से चलता है।  मंगलवार को वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा अमदाबाद से सात लाख लेकर अकेले अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान भोलामारी गांव के समीप महानंदा बांध पर पहले से घात लगाए अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग सात लाख रुपए छिनकर भाग गए।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एमएसएच फखरी ने बताया कि मामले को लेकर सीएसपी संचालक एवं उसके पति एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा अमदाबाद के शाखा प्रबंधक से पुछताछ की गई है। जल्द ही इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बाइक पर आए अपराधियों की दुस्साहस, कटिहार में सीएसपी संचालक से 7 लाख रुपए की लूट बाइक पर आए अपराधियों की दुस्साहस, कटिहार में सीएसपी संचालक से 7 लाख रुपए की लूट
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Cylinder Blast 3 की मौत, 8 झुलसे; मासूम भी शामिल, पढ़िए बड़ी खबर

Darbhanga Cylinder Blast: बिहार के दरभंगा में रविवार शाम एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई,...

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...