केवटी। केवटी प्रखंड के नये बीडीओ (प्रखंड विकास पदाधिकारी) चन्द्रमोहन पासवान ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर सीओ भास्कर कुमार मंडल ने उन्हें कार्यभार सौंपा।
पाग-चादर से किया गया सम्मान
कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अशोक पासवान, सत्तन गिरि, प्रतिनियुक्त शिक्षक मो. खुर्शीद आलम, मो. लुतफुर रहमान सहित कई गणमान्य लोगों ने बीडीओ को पाग-चादर और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
अधिकारियों के साथ की बैठक
कार्यभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ पासवान ने प्रखंड कार्यालय के विभिन्न अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक की।
उन्होंने सभी संचिकाओं का अवलोकन करते हुए कार्यों के समय पर निष्पादन का आदेश दिया और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।
समस्तीपुर से हुआ स्थानांतरण
बीडीओ चन्द्रमोहन पासवान का स्थानांतरण समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड से किया गया है।
अब वे केवटी में विकास कार्यों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नेतृत्व करेंगे।