spot_img

एनएच 57 पर वाहन ने दो युवकों को रौंदा, दरभंगा के सतीश की मौत, लालटुन की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स। सकरी थाना क्षेत्र के नवादा में पैदल चल रहे युवकों को अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया। फरार हो गया। इसमें एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो हो गई। दूसरे युवको को डीएमसीएच रेफर किया गया है। सकरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत एनएच 57 पर सकरी नवादा के निकट दरभंगा जिला के सकरी ब्रह्मुर के शंकर मंडल के 19 वर्षीय छोटा बेटा सतीश कुमार अपने दोस्त लालटुन कुमार साह 18 वर्ष  के साथ झंझारपुर से सकरी की ओर आ रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में आग, छत पर रखे प्लास्टिक के कैरेट धू-धू कर जले, लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सकरी नवादा के निकट पीछे से तेज गति से आ रही वाहन ठोकर मारते हुए दरभंगा की ओर भाग निकला। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सतीश कुमार मंडल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सकरी ब्रह्मपुर निवासी प्रमोद साहु के 18 वर्षीय पुत्र लालटुन कुमार साहु गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने सकरी स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां से घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Police Election में धांधली: दरभंगा में अध्यक्ष प्रत्याशी ने दोबारा चुनाव की मांग की

वहीं, दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच 57 को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही सकरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार,एसआई अमरनाथ ठाकुर,एएसआई मो.फहीम खां, छेदी पाण्डेय,पंडौल थाना के एसआई जितेन्द्र कुमार सिंह,एएसआई मुन्ना मांझी पुलिस बल के साथ पहुंचे। बाद में सीओ पंकज कुमार घटनास्थल पर पहुंच आक्रोशितों से वर्ता करते हुए हर संभव सरकारी मदद करने का आश्वासन दिया। इस दरम्यान लगभग एक घंटा एनएच जाम रही। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतारें लगी रही।

- Advertisement -

एनएच 57 पर वाहन ने दो युवकों को रौंदा, दरभंगा के सतीश की मौत, लालटुन की हालत गंभीरएनएच 57 पर वाहन ने दो युवकों को रौंदा, दरभंगा के सतीश की मौत, लालटुन की हालत गंभीर    

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...

Bihar News: रुतबा तार -, Vaishali Molestation Case: महिला होमगार्ड से दुराचार में बड़ा एक्शन, समादेष्टा प्रेमचंद पर गाज!

Vaishali Molestation Case: बिहार के वैशाली से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है,...