spot_img

तेजस्वी से बगावत, रोक के बाद भी RJD के 4 विधायक नीतीश के मानव श्रृंखला में होंगे शामिल

spot_img
- Advertisement -
तेजस्वी से बगावत, रोक के बाद भी RJD के 4 विधायक नीतीश के मानव श्रृंखला में होंगे शामिल
तेजस्वी से बगावत, रोक के बाद भी RJD के 4 विधायक नीतीश के मानव श्रृंखला में होंगे शामिल
  • मुख्य बातें
  • मानव श्रृंखला को लेकर राजद में मचा घमासान
  • राजद के चार विधायक पार्टी लाइन से अलग
  • नीतीश कुमार के नेतृत्व में दिखाई निष्ठा
  • तेजस्वी को दे रहे पार्टी लाइन से उठकर मानव श्रृंखला में शामिल होने की नसीहत  

पटना, देशज न्यूज (Deshaj News)। पर्यावरण सुरक्षा और सामाजिक समस्याओं को लेकर रविवार को बिहार में बनने वाली मानव शृंखला ने राष्ट्रीय जनता दल की अंदरूनी राजनीति को भी झकझोर दिया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव जहाँ मानव श्रृंखला के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Government Servant: बिहार के सरकारी सेवक अब सोशल मीडिया पर क्या बोलें, क्या नहीं! नई नियमावली लागू, जानें हर नियम

वहीं राजद के चार विधायकों ने घोषित तौर पर मानव श्रृंखला में शामिल होने का एलान कर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लगातार सोशल मीडिया के जरिए मानव श्रृंखला के विरोध की कमान संभाले हुए हैं। राजद के एक एमएलसी ने तेजस्वी यादव को पार्टी हित से ऊपर उठकर मानव शृंखला का समर्थन करने की नसीहत तक दे डाली है।

- Advertisement -

Image result for राजद में घमासान

- Advertisement -

राजद एमएलसी संजय प्रसाद ने तेजस्वी से मानव शृंखला में शामिल होने की अपील की है। उन्होनें कहा कि नीतीश कुमार के  जल, जीवन, हरियाली जैसे सामाजिक मुद्दों पर चलाए जा रहे अभियान के समर्थन में महागठबंधन के सभी नेताओं को शामिल होना चाहिए। उन्होने कहा कि ऐसे मुद्दों पर पार्टीहित और पक्ष-विपक्ष की चिंता छोड़ खुलकर पुरजोर समर्थन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:  Bihar CM: बिहार सीएम को लेकर बड़ा खुलासा! विजय चौधरी बोले- BJP ही करेगी अगला मुख्यमंत्री तय

उधर, मुजफ्फरपुर के गायघाट से राजद विधायक महेश्वर प्रसाद यादव व फ़राज़ फातमी भी नीतीश कुमार के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं. उन्होंने भी तेजस्वी समेत राजद के अन्य वरिष्ठ नेताओं को मानव श्रृंखला में शामिल होने की नसीहत दी  है।ऐसे में अब राजद के अंदर पार्टी लाइन से अलग होकर इस तरह की बयानबाजी करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है।

तेजस्वी से बगावत, रोक के बाद भी RJD के 4 विधायक नीतीश के मानव श्रृंखला में होंगे शामिलराजद के चौथे विधायक प्रह्लाद यादव भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शान में तारीफों के पुल बांधने लगे हैं। कुछ दिन पहले लखीसराय के सूर्यगढ़ा में आयोजित जल, जीवन हरियाली यात्रा से जुड़ी आमसभा में मंच पर मौजूद विधायक प्रह्लाद यादव ने न केवल शराबबंदी कानून की खुलकर प्रशंसा की, बल्कि सीएम के जल, जीवन, हरियाली अभियान को आमलोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी बेहद उपयोगी करार दिया ।

यह भी पढ़ें:  Bihar Railway News: समर स्पेशल ट्रेन: बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, जानें किन रूट्स पर मिलेगी सीट!

प्रह्लाद यादव का यह बयान पार्टीलाइन से अलग है, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. राजद विधायक ने सीएम की सिर्फ तारीफ ही नहीं की, बल्कि उनके सामने अपने क्षेत्र से संबंधित कई मांगें भी रखीं । प्रह्लाद यादव ने मंच से ही सूर्यगढ़ा को अनुमंडल बनाने और राजेंद्र पुल को चालू रखने की मांग उठाई। सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन के दौरान विधायक को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को लेकर मुख्य सचिव को ठोस और कारगर कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है।तेजस्वी से बगावत, रोक के बाद भी RJD के 4 विधायक नीतीश के मानव श्रृंखला में होंगे शामिलतेजस्वी से बगावत, रोक के बाद भी RJD के 4 विधायक नीतीश के मानव श्रृंखला में होंगे शामिल

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Loot Case: बिहार में बड़ी कामयाबी! मुजफ्फरपुर लूट कांड का पर्दाफाश, दो बदमाश दबोचे, हथियार और लाखों का सोना बरामद

Muzaffarpur Loot Case: मुजफ्फरपुर में पिछले साल हुए एक बड़े सोना लूटकांड का पुलिस...

Muzaffarpur SSP का सख्त फरमान, ड्यूटी पर वर्दी नहीं तो होगी कार्रवाई और रुकेगा भत्ता!

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर पुलिस में अब अनुशासन और भी कड़ा होने जा रहा है।...

Madhubani News: स्पेशल समर ट्रेन, गर्मी में Madhubani से Gujrat जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा है अनारक्षित विशेष ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

स्पेशल समर ट्रेन: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए...

Bihar News: रुतबा तार -, Vaishali Molestation Case: महिला होमगार्ड से दुराचार में बड़ा एक्शन, समादेष्टा प्रेमचंद पर गाज!

Vaishali Molestation Case: बिहार के वैशाली से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है,...