spot_img

नीतीश की नईया कैसे होगी मधुबनी में पार, मानव श्रृंखला का बहिष्कार करेंगे शिक्षक

spot_img
- Advertisement -

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स। संघर्ष समन्वय समिति की एक आवश्यक बैठक प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यालय में संयोजक महादेव मिश्र की अध्यक्षता में हुई। निर्णय किया गया, 19 जनवरी को मानव श्रृंखला का बहिष्कार करेंगे। महादेव मिश्र ने देशज टाइम्स को बताया, राज्य सरकार की ओर से 15 जनवरी तक किसी प्रकार की बातचीत शिक्षक संघ के पदाधिकारी से नहीं की गई।

सरकार की ओर से शिक्षकों को धमकाने व डराने के लिए विभिन्न प्रकार के पत्र जारी किए गए हैं। उससे शिक्षक घबराने व डरने वाले नहीं।उच्च न्यायालय की ओर से पारित आदेश में स्पष्ट उल्लेख है, बच्चों या शिक्षकों को बलपूर्वक मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, शिक्षकों से एकता के साथ मांगों के समर्थन में आगामी 19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला का बहिष्कार करेंगे। 18 जनवरी को अपनी सात सूत्री मांगों के समर्थन में संध्या 5 बजे मशाल जुलूस शिक्षक निकालेंगे।
श्री मिश्र ने बताया,शिक्षकों की मांगें पुरानी है। नियोजित शिक्षकों को वेतनमान व अन्य सुविधा लागू किया जाए। भविष्य निधि में कटौती करना ग्रुप बीमा लागू करना बिहार सेवा संहिता लागू करना स्थानांतरण की सुविधा देना अनुकंपा के आधार पर नियोजन व प्रशिक्षण होने की बाध्यता को समाप्त करना व पुरानी पेंशन लागू करना शामिल है।
उन्होने बताया, मानव श्रृंखला में सरकार की ओर से शिक्षकों को सेक्टर मजिस्ट्रेट कोऑडिएटर का पद दिया गया है। सीआरसी-बीआरसी एवं प्रधान अध्यापकों से विशेष आग्रह है, संघ के निर्णय मानव श्रृंखला के बहिष्कार में शामिल होकर सरकार को जवाब दें। प्रेसवार्ता में संघ के उप संयोजक सतीश कुमार सिंह,विजय कुमार यादव, राजू यादव,पवन कुमार चौधरी,देवेंद्र कुमार यादव,नवीन कुमार झा,संजीव कुमार कामत,अवधेश कुमार झा,अतुल कुमार सिंह,वसी अख्तर,प्रदीप कुमार पाठक,महाकांत प्रसाद,सत नारायण यादव,आदिल हुसैन,निर्भय कुमार,रंजन कुमार,सुधीर कुमार,बैजनाथ यादव सभी संगठन संघ के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।नीतीश की नईया कैसे होगी मधुबनी में पार, मानव श्रृंखला का बहिष्कार करेंगे शिक्षकनीतीश की नईया कैसे होगी मधुबनी में पार, मानव श्रृंखला का बहिष्कार करेंगे शिक्षक
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी स्कूल में प्रार्थना में खलल, स्कूल का प्लास्टर गिरा, गार्जियन आग बबूला, हंगामा और ताला!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Crime News: मधुबनी के निर्माणाधीन मकान में मिली जली हुई लाश, पढ़िए …एसिड डालकर पहचान छिपाने की बड़ी वारदात!

Madhubani Murder: बिहार के मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Darbhanga News: बेनीपुर में Land Dispute, पुस्तैनी जमीन को लेकर खूनी झड़प, पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी, DMCH रेफर

Land Dispute: बेनीपुर में भूमि विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में दो लोग...

Darbhanga News: दरभंगा के 6 होटल पर FIR, दरभंगा में अवैध Domestic Gas Cylinder के उपयोग पर बड़ा एक्शन, पढ़िए किन होटलों पर गिरी...

Domestic Gas Cylinder: दरभंगा में अब होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की खैर नहीं। जिला प्रशासन ने...

Bhagalpur News: अकबरनगर में होगा स्टेडियम निर्माण! खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का भव्य स्वागत, जानें अपडेट

स्टेडियम निर्माण: खेल और युवाओं के भविष्य को आकार देने वाली मांगें हमेशा उठती...