back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

Darbhanga Election 2025 — जिले की सभी 10 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, सबसे ज्यादा बहादुरपुर में 67.95% वोटिंग, जानिए सबसे कम कहां गिरे वोट ?

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा | बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत दरभंगा जिले में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ।

- Advertisement -

मतदान समाप्ति के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

- Advertisement -

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शाम 5 बजे तक औसतन 61 से 67 प्रतिशत तक मतदान दर्ज किया गया।

- Advertisement -

डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में सपरिवार मतदान किया
और लोगों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान में भाग लेने की अपील की।

उन्होंने जिले के कई मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को निष्पक्ष एवं स्वच्छ मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कानून-व्यवस्था पर कड़ी निगरानी

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि पूरे जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन निगरानी रखी गई।
मतदान के दौरान 58 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी 3329 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कोर्थु बालिका विद्यालय में Cyber Security Awareness..छात्राओं को सिखाए गए साइबर अपराध से बचने के गुर, पुलिस ने दिए अहम टिप्स

जिलेवासियों और कर्मियों को धन्यवाद

अंत में, डीएम और एसएसपी ने जिलेवासियों, मतदान कर्मियों, सुरक्षा बलों और संबंधित विभागों को धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग से दरभंगा जिले में शांतिपूर्ण और सफल चुनाव संपन्न हुआ।

बहादुरपुर में सबसे अधिक मतदान

जिले की 85-बहादुरपुर विधानसभा में अब तक का सबसे अधिक मतदान 67.95% दर्ज किया गया। वहीं, हायाघाट में 65.4% और केओटी (Keoti) में 64.4% मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें:  PM e-Bus Scheme: दरभंगा को मिली पीएम ई-बस योजना की सौगात, दौड़ेंगी 50 नई इलेक्ट्रिक बसें

सबसे कम मतदान दरभंगा शहरी क्षेत्र में

83-दरभंगा शहरी (Darbhanga Urban) क्षेत्र में मतदान प्रतिशत सबसे कम 59.93% रहा।

अन्य क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत

  • कुशेश्वरस्थान (Kusheshwar Asthan) – 61.82%

  • गौरा बौराम (Gaura Bauram) – 60.1%

  • बेनीपुर (Benipur) – 62.28%

  • अलीनगर (Alinagar) – 60.18%

  • दरभंगा ग्रामीण (Darbhanga Rural) – 62.86%

  • जाले (Jale) – 63.42%

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में Pension Life Certification अनिवार्य: 31 मार्च तक नहीं कराया जीवन प्रमाणीकरण तो बंद हो जाएगी पेंशन

मतदान का रुझान सुबह से शाम तक

सुबह 9 बजे तक औसतन 12 से 13 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो 11 बजे तक बढ़कर 25% के करीब पहुंचा। दोपहर तक मतदान में तेजी आई और 3 बजे तक अधिकांश क्षेत्रों में 50% से अधिक मतदान दर्ज हुआ।

प्रशासन सतर्क, मतदान केंद्रों पर कड़ी निगरानी

सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती रही। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी रही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Dhurandhar: The Revenge में दाऊद का खौफनाक किरदार, जानें किसने किया ‘बड़े साहब’ का रोल!

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धमाकेदार एक्शन और सस्पेंस से भरी फिल्म 'धुरंधर:...

दमदार बैटरी और 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुआ Realme P4 Lite 5G: जानिए क्यों है यह आपके लिए खास

Realme P4 Lite 5G: स्मार्टफोन बाजार में किफायती और दमदार डिवाइस की तलाश हमेशा...

Share Market: भारतीय Share Market में हाहाकार: निवेशकों के 7.6 लाख करोड़ डूबे, क्या है वजह?

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 19 मार्च को अचानक आई भीषण गिरावट...

IPL 2026: एक नया युग, 10 भारतीय कप्तानों के साथ इतिहास रचने को तैयार!

IPL 2026: क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का इंतजार हर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें